एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: इटारसी में वंदे भारत ट्रेन के हॉर्न से नाराज शराबी ने मारे पत्थर, कई कोच के कांच टूटे, RPF ने दबोचा

Vande Bharat Express News: पुलिस पूछताछ में शख्स ने बताया कि वह शराब पीकर ट्रैक के पास घूम रहा था, तभी ट्रेन आउटर से गुजर रही थी, तो लोको पायलट ने हॉर्न बजाया, इससे नाराज होकर उसने पथराव कर दिया.

Attack on Vande Bharat Express: मध्य प्रदेश में शराब के नशे में धुत एक युवक को वंदे भारत ट्रेन का हॉर्न इतना नागवार गुजरा की उसने ट्रेन पर ही पथराव कर दिया. युवक द्वारा किए गए पथराव की वजह से वंदे भारत ट्रेन के चार कोच के शीशे टूट गए. फिलहाल आरोपी युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है.

रीवा से रानी कमलापति स्टेशन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस इटारसी से रवाना हुई. इसी दौरान ट्रैक पर एक युवक घूम रहा था, जिसे देख लोको पायलट ने ट्रेन का हार्न बजाया. ट्रेन के हार्न से बलराम इवने इतना नाराज हुआ कि उसने ट्रेन पर पथराव कर दिया. इस पथराव की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चार कोच के शीशे टूट गए, जिसमें कोच नंबर सी-4, सी-5, सी-6 और सी-7 के कांच टूट गए.

अचानक हुई पत्थरबाजी से यात्री सकपका गए, हालांकि यात्रियों को चोट नहीं आई है. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के क्षतिग्रस्त कांचों को बदला जाएगा. इस हमले के बाद आरपीएफ ने इटारसी में ब्रिज के नीचे हनुमान मंदिर के पास रहने वाले बलराव इवने को गिरफ्तार कर लिया. 

ट्रैक के पास घूम रहा था आरोपी
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब पीकर ट्रैक के पास घूम रहा था, तभी ट्रेन आउटर से गुजर रही थी, तो लोको पायलट ने हॉर्न बजाया, इससे नाराज होकर उसने पथराव कर दिया. भोपाल रेलवे मंडल के अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में पत्थरबाजी करने वाले आरोपी का नाम बलराम इवने है. वह 30 साल का है और बैतूल का रहने वाला है, लेकिन पिछले दो साल से इटारसी ब्रिज के नीचे हनुमान मंदिर के पास रह रहा है. वह रेलवे ट्रैक से प्लास्टिक की बोतल, पन्नी आदि बीनने का काम करता है. वह नशे का भी आदी है. 

पहले भी हुए पथराव
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का सिलसिला रुक नहीं रहा है. आये दिन कहीं न कहीं वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आ जाती है. इससे पहले बुधवार को नर्मदापुरम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ. रीवा से चलकर राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाने वाली वंदे भारत ट्रेन नर्मदापुरम जिले के इटारसी जंक्शन और पंवारखेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची थी. इसी बीच कुछ अराजक तत्व ट्रेन पर पथराव करने लगे. इस पथराव में ट्रेन के विंडो का कांच टूट गया. गनीमत यह रही कि किसी यात्री को इसमें चोट नहीं आई.

ये भी पढ़ें: MP Assembly session: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget