एक्सप्लोरर

एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात और राजस्थान जीतने के लिए BJP की क्या रहेगी रणनीति? सत्यनारायण जटिया ने किया खुलासा

आगामी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए बीजेपी की क्या रणनीति रहेगी? किन मुद्दों के साथ पार्टी चुनाव में उतरेगी? एबीपी न्यूज़ से सत्यनारायण जटिया ने खुलकर बातचीत की.

MP, Chhattisgarh and Rajasthan Assembly Election: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी फूंक-फूंक कर कदम रखेगी. एबीपी न्यूज़ ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर डॉ सत्यनारायण जटिया से बातचीत की. डॉ सत्यनारायण जटिया केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं. उन्होंने बताया कि बीजेपी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है. उन्होंने तीनों राज्यों में बीजेपी की जीत का दावा किया. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में डॉ सत्यनारायण जटिया ने खुलकर सवालों के जवाब दिए. 

सवाल- केंद्रीय नेतृत्व की मध्य प्रदेश में बढ़ रही सक्रियता से क्या मायने निकाले जा सकते हैं?

जवाब- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का उद्घाटन किया है. उज्जैन की पहचान मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के पटल पर धार्मिक नगरी की है. धार्मिक नगरी उज्जैन से शुभ कार्य की हमेशा शुरुआत होती है. उज्जैनी का मतलब उत्कृष्ट और विजय की ओर बढ़ना है. सभी अभियानों का आगाज उज्जैन से ही होता है. 

सवाल- राजनीति में पिछले कुछ दशक के दौरान क्या परिवर्तन आए हैं?

जवाब- राजनीति पर टेक्नोलॉजी का काफी प्रभाव पड़ा है. सभी प्रभाव एक दूसरे के सापेक्ष होते हैं. इसी वजह से परिवर्तन आता है. परिस्थितियां हमेशा प्रवाहमान है. बीजेपी की शुरुआत जनसंघ की स्थापना से हुई थी. उस समय कई लोग जनसंघ के अस्तित्व को नकारते थे. लेकिन समाजवाद और साम्यवाद से ऊपर उठकर जनता पार्टी और फिर बीजेपी ने विश्व में मुकाम बनाया है. वर्तमान समय टेक्नोलॉजी का है और राजनीति पर टेक्नोलॉजी का काफी प्रभाव है. 

सवाल- राजस्थान में बीजेपी के उम्मीदवारों का सर्वे शुरू हो गया है. इस बार चुनाव वाले राज्यों में बीजेपी के उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?

जवाब- राजनीति में संभावनाओं पर ही परिवर्तन होता है. जनमानस की मनोदशा, क्षेत्र के विकास और उम्मीदवार के संदर्भ में वातावरण से ही उम्मीदवार का मूल्यांकन किया जाता है. मूल्यांकन में सभी मानकों पर खरा उतरनेवाला उम्मीदवार ही विजय की ओर आगे बढ़ता है. ऐसे ही उम्मीदवारों का इस बार चयन किया जाएगा. इससे स्पष्ट है कि आगामी चुनाव में बीजेपी मजबूत उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाएगी.

सवाल- बीजेपी की सरकार वाले राज्यों में चुनाव के क्या मुद्दे रहेंगे और कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों में बीजेपी किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी?

जवाब- बीजेपी की सरकार वाले राज्यों में चुनाव का मुद्दा लोक कल्याणकारी होगा. पार्टी ने हमेशा विकास, जनता की सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया है. दूसरी राजनीतिक पार्टियों के बारे में जनता अच्छी तरह जानती है. बीजेपी हमेशा विकास के मुद्दों पर ही चुनाव लड़ती आई है. इस बार भी मुख्य मुद्दा विकास का ही रहेगा. 

सवाल- भारत जोड़ो यात्रा का राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

जवाब- भारत जोड़ो यात्रा अच्छी बात है. लेकिन इसका राजनीतिक फायदे के लिए उपयोग करना गलत है. भारत जोड़ो यात्रा भारत को जोड़ने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए की जा रही है. यात्रा कितनी सफल हो पाएगी? जवाब भविष्य बताएगा. लेकिन किसी भी राजनीतिक कार्य का उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए. 

सवाल- गुजरात चुनाव के परिणाम अनुकूल रहेंगे या फिर प्रतिकूल ?

जवाब- गुजरात हमेशा से आगे बढ़ने वाला राज्य रहा है. संपन्न और समृद्ध राज्य को मैं 1975 से लगातार देख रहा हूं. गुजरात में विकास के पहिए कभी नहीं थमे. राज्य के समृद्ध बनने का कारण गुजरात में चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं हैं. बीजेपी के शासन काल में भाईचारा भी बढ़ा है. इसलिए बीजेपी की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने दूसरी राजनीतिक पार्टियों के बारे में भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप से बीजेपी को लेना-देना नहीं है.

सवाल- महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी को कितना नुकसान होगा?

जवाब- बीजेपी सरकार ने हमेशा महंगाई कम करने और आम लोगों की सुविधा पर काम किया है. आगे भी महंगाई कम करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. 50 साल पहले और वर्तमान स्थिति में काफी अंतर है. भारत दुनिया की तुलनात्मक दृष्टि से काफी अच्छी स्थिति में है. जरूरी सामान की पूर्ति के लिए कई देशों से भारत की तुलनात्मक परिस्थितियां काफी अच्छी हैं. केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों को पक्के मकान का सपना पूरा किया है.

प्रदेश में शिवराज सरकार भी अच्छा काम कर रही है. सरकार जनधन योजना, अंत्योदय योजना से अंतिम पायदान पर खड़े आदमी को लाभ पहुंचा रही है. पहले कहा जाता था कि दिल्ली से चला रुपया आम आदमी तक पहुंचते पहुंचते 15 पैसे रह जाता है लेकिन मोदी सरकार अब पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कर रही है. 

Sehore News: काम में लापरवही बरतने वाले 5 अफसरों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget