एक्सप्लोरर

MP News: आस्था या अंधविश्वास! शहडोल जिले में इलाज के नाम पर मासूम को गर्म सलाखों से 51 बार दागा

MP News: मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में आज भी झाड़फूंक जारी है. यहां एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर अंधविश्वास के नाम पर उसको 51 बार गर्म सलाखों से दागा गया.

MP Latest News: मध्य प्रदेश के आदिवासी जिले शहडोल में एक कुरीति के चलते दुधमुंहे बच्चे के शरीर को 51 बार गर्म सलाखों से दागा गया. मासूम अब शहडोल मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है. बताते हैं कि मासूम को डेढ़ माह के अंदर उसके परिजनों ने अंधविश्वास के फेर में दूसरी बार गर्म सलाखो से दगवाया है. आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में आज भी झाड़फूंक, दगना कुप्रथा जारी है. अंधविश्वास के चलते इलाज के नाम पर मासूम बच्चों को गर्म सलाखों से दागने के दर्जनों मामले जिले में सामने आ चुके हैं.

बताया जाता है कि पिछले कुछ समय में 10 से अधिक मासूम अंधविश्वास की भेंट चढ़ चुके हैं.  ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहगपुर क्षेत्र के हरदी गांव से सामने आया है. यहां निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने पर डेढ़ माह के बीमार मासूम दुधमुंहे बच्चे को 51 बार गर्म सलाखों से पेट, पीठ, चेहरे और हाथ पांव में दागा गया. इस वजह से बच्चे की हालत और गंभीर हो गई. हालात ज्यादा बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

झाड़फूंक के नाम पर बच्चे को गर्म सलाखों से दागा

पूरा मामला शहडोल के जनपद पंचायत सोहगपुर के ग्राम हरदी का है. यहां डेढ़ माह के मासूम प्रेम लाल को सांस लेने व पेट फूलने पर उसके बेरहम पिता प्रदीप बैगा ने 51 बार गर्म सलाखों से दगवाया गया. उसके शरीर को हर एक गर्म सलाखों से दागा गया. इससे मासूम प्रेम लाल की हालत ज्यादा बिगड़ गई. उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज, शहडोल में भर्ती कराया गया, जहां मासूम जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहा है. इस मामले में मासूम प्रेम लाल के पिता प्रदीप का कहना है कि तबियत खराब होने पर पुरानी सोच रखने वाले घर के बड़े बुजुर्ग ने बच्चें को गर्म सलाखो से दगवाया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ नागेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे को जब भर्ती किया था, उसे सांस फूलने की बीमारी थी. बच्चे को कई जगह दागा गया है. अब बच्चे की हालत स्थिर है.

यहां बता दें कि इस तरह से बच्चों को शरीर पर जलाने को ग्रामीण-आदिवासी अंचल इलाकों में डॉम कहा जाता है. यह एक अंधविश्वास है,जिसमें ग्रामीण मानते हैं कि यदि बच्चे को कोई बीमारी हो तो उसे डॉम लगा देने यानी गरम सलाखों या सुइयों से जलाने से बीमारी चली जाती है.ऐसे मामले शहडोल में पहले भी कई बार आ चुके हैं. गर्म सलाखों या सुइयों से जलाने के अंधविश्वास में कई बार बच्चों की जान आफत में आ जाती है, लेकिन यह अंधविश्वास अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ये भी पढ़ें: MP News: खरगोन में 3 बच्चों के साथ पिता ने नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई दो की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
Punjab News: तो फिर होगा आंदोलन! भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चेतावनी जारी, जानें क्यों नाराज हैं किसान
पंजाब: तो फिर होगा आंदोलन! भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चेतावनी जारी, जानें क्यों नाराज हैं किसान
Weather Forecast Today: कोहरा, बारिश या ठंड? यूपी-दिल्ली, बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जानें कैसा रहेगा मौसम, IMD का ताजा अपडेट?
कोहरा, बारिश या ठंड? यूपी-दिल्ली, बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जानें कैसा रहेगा मौसम, IMD का ताजा अपडेट?
WPL 2026 Prize Money: RCB ने जीता WPL 2026 का खिताब,जानिए विजेता, उपविजेता, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, सभी को कितने पैसे मिले
RCB ने जीता WPL 2026 का खिताब,जानिए विजेता, उपविजेता, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, सभी को कितने पैसे मिले

वीडियोज

Manipur में सरकार बनते ही हिंसा भड़की | Breaking News
Sansani: दिल्ली में मासूमों के सीक्रेट लुटेरे का कहर | Crime News
Janhit with Chitra Tripathi: PM modi ने गांधी परिवार की नीतियों पर उठाए सवाल | OM Birla | Congress
Parliament Session: संसद संग्राम की पूरी 'पिक्चर' देखिये | ABP News | Bharat Ki Baat
Sandeep Chaudhary: PM की जान का डर...विपक्ष कहे सरेंडर! | Rahul Gandhi | OM Birla | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
Punjab News: तो फिर होगा आंदोलन! भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चेतावनी जारी, जानें क्यों नाराज हैं किसान
पंजाब: तो फिर होगा आंदोलन! भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चेतावनी जारी, जानें क्यों नाराज हैं किसान
Weather Forecast Today: कोहरा, बारिश या ठंड? यूपी-दिल्ली, बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जानें कैसा रहेगा मौसम, IMD का ताजा अपडेट?
कोहरा, बारिश या ठंड? यूपी-दिल्ली, बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जानें कैसा रहेगा मौसम, IMD का ताजा अपडेट?
WPL 2026 Prize Money: RCB ने जीता WPL 2026 का खिताब,जानिए विजेता, उपविजेता, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, सभी को कितने पैसे मिले
RCB ने जीता WPL 2026 का खिताब,जानिए विजेता, उपविजेता, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, सभी को कितने पैसे मिले
The Raja Saab OTT Release: प्रभास की 'द राजा साब' एक्सटेंडेड कट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, जाने- कहां देखें
प्रभास की 'द राजा साब' एक्सटेंडेड कट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, जाने- कहां देखें
Anaya Bangar Gender Change: संजय बांगर के बेटे की तरह कैसे चेंज करा सकते हैं जेंडर, कितना पैसा होता है खर्च?
संजय बांगर के बेटे की तरह कैसे चेंज करा सकते हैं जेंडर, कितना पैसा होता है खर्च?
Birds In Space: क्या पृथ्वी की तरह अंतरिक्ष में भी उड़ सकते हैं पक्षी, जानें क्या कहता है साइंस?
क्या पृथ्वी की तरह अंतरिक्ष में भी उड़ सकते हैं पक्षी, जानें क्या कहता है साइंस?
ये खुशी तो BMW में भी नहीं... साइकिल चला रहे बाप के कंधे पर बैठी बिटिया को देख इंटरनेट इमोशनल, देखें वीडियो
ये खुशी तो BMW में भी नहीं... साइकिल चला रहे बाप के कंधे पर बैठी बिटिया को देख इंटरनेट इमोशनल, देखें वीडियो
Embed widget