एक्सप्लोरर

MP News: खरगोन में 3 बच्चों के साथ पिता ने नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई दो की जान

Khargone: शहर से करीब 5 किमी दूर उमरखली रोड के समीप रविवार शाम को अफरा-तफरी मच गई. यहां एक पिता अपने तीन बच्चों के साथ नदी में कूद गया. पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है.

मध्य प्रदेश के खरगोन में रविवार की शाम तीन बच्चों के साथ एक पिता नदी में कूद गया. कूदने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. मछुआरे की सतर्कता से पिता और बेटी की जान बच गई है. इस खबर से शहर में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है.फिलहाल कारण अज्ञात बताया जा रहा है. पिता के साथ तीन बच्चों के नदी में कूदने को सुसाइड  की आशंका भी व्यक्त की जा रही है. हालांकि पुलिस का मानना है कि विवेचना के बाद ही कारणों का खुलासा होगा.

शहर से करीब 5 किमी दूर उमरखली रोड के समीप रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पिता अपने तीन बच्चों के साथ नदी में कूद गया. हालांकि कुछ ही दूरी पर मछली पकड़ रहे मछुआरे और कुछ युवकों की सतर्कता से युवक और 8 वर्षीय बेटी को बचा लिया गया. लेकिन 4 और 7 वर्षीय दो मासूम बेटों की डूबने से मौत हो गई. बदहवास पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए. जिस पर पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी. समाज जनों को समझाइश देकर अस्पताल से रवाना किया गया.
 
एसडीओपी रोहित लकारे ने बताया कि संजय नगर बिलाल मस्जिद निवासी बिलाल उर्फ बिल्लू पिता वाहिद अपने तीन बच्चों 7 वर्षीय फैजल, 8 वर्षीय सुहाना और 4 वर्षीय अरहान के साथ शाम करीब 4 बजे घर से निकला था. शाम 5 बजे के करीब परिजनों को मोबाइल पर सूचना मिली कि वह संतोषी माता के समीप कुंदा नदी में बच्चों के साथ कुद गया है.

हादसे में बिलाल और सुहाना को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया, जबकि अरहान और फैजल की डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चों का पीएम कराया जा रहा है. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. घटना से हर कोई स्तब्ध है. बिलाल के इतना बड़ा कदम उठाने के बाद परिजनों सहित मोहल्लेवासी स्तब्ध है. रहवासियों के मुताबिक बिलाल के घर 10 दिन पहले ही एक बच्ची का जन्म हुआ है. परिवार में भी सब ठीक था. उसने इतना बड़ा कदम कैसे और क्यो उठाया इससे सभी आहत है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

इसे भी पढ़ें: 

Rajasthan Election 2023: CM योगी बीजेपी प्रत्याशी पूनिया के पक्ष में करेंगे जनता को संबोधित, पिछली बार भी किया था प्रचार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

India–US Trade Deal: $500 billion Imports से Energy Security को मिलेगा नया Push | Paisa Live
Shahdara Fire Breaking: MCD की डंपिंग में लगी आग, धू-धू कर जलीं कारें! | Delhi | ABP News
Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
बिहार के मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार, जांच शुरू
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
टेडी बियर के दीवाने हैं सनी देओल, हर जगह से ले आते हैं एक नया दोस्त, खुद एक्टर ने बताई वजह
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
Liver Cancer Symptoms: शरीर के इन 4 बदलावों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर के खतरे के संकेत
शरीर के इन 4 बदलावों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर के खतरे के संकेत
8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च, जानें यहां से आपको क्या-क्या मिलेंगी जानकारी?
8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च, जानें यहां से आपको क्या-क्या मिलेंगी जानकारी?
Embed widget