एक्सप्लोरर

MP Crime: क्राइम सिटी बना इंदौर! अकेली डॉक्टर देख लूटी चेन, 24 घंटे में भी पुलिस के हाथ खाली

Indore Crime: इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक महिला डेंटिस्ट से उसके घर के नजदीक लूट करने वाले आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जबकि पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी.

MP News: इंदौर (Indore) के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला डेंटिस्ट से उसके घर के नजदीक लूट करने वाले आरोपियों की पुलिस अब तक खोजबीन नहीं कर सकी है. घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जबकि पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. मामले में पुलिस का कहना है कि लुटेरों के चेहरे साफ नहीं हैं. इसलिए उनकी पहचान करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है.

दरअसल, बुधवार देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर इलाके में दो बाइकर्स ने डेंटिस्ट पूजा गुप्ता के साथ चेन लूट की वारदात को तब अंजाम दिया, जब वे अपने क्लिनिक से घर लौट रही थीं. बदमाश ने महिला के गले से चेन लूटने का प्रयास किया था, लेकिन डॉक्टर की हिम्मत के आगे बदमाशों के इरादे पस्त हो गए. झूमाझटकी में वह केवल आधी चेन ही लूट पाए. घटना से इलाके में पुलिस गश्त पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. वहीं लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने दावा किया कि अन्य जगहों के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

तीन मोबाइल फोन के साथ युवक गिरफ्तार
वहीं तुकोगंज पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को मोबाइल लूट करने के मामले में पकड़ा है. पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए. पुलिस के मुताबिक, एक नारियल पानी बेचने वाले से बाइक से आए दो बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया था. जांच के दौरान देवनगर इलाके के रहने वाले भावेश नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए.

ये भी पढ़ें- MP: एमपी में जेल से रिहा हुए कांग्रेस MLA विक्रांत भूरिया, पुलिस ने इस वजह से किया था गिरफ्तार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget