एक्सप्लोरर

MP: एमपी में जेल से रिहा हुए कांग्रेस MLA विक्रांत भूरिया, पुलिस ने इस वजह से किया था गिरफ्तार

Vikrant Bhuria News: एमपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया को जेल से रिहा कर दिया गया. उन्हें भोपाल में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था.

MP News: यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के प्रदेश अध्यक्ष और झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria ) को गुरुवार रात जेल से रिहा कर दिया गया. 13 फरवरी को भोपाल (Bhopal) में बेरोजगारी को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था. इस दौरान कांग्रेसी विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, जिसपर पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कुलदीप और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

गिरफ्तार के दो दिन बाद गुरुवार रात तीनों ही कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया, कुलदीप और पुष्पेंद्र को भोपाल की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया. कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि एमपी सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही है. यूथ कांग्रेस के बैनर तले 13 फरवरी को राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

इन मुद्दों को लेकर किया गया था प्रदर्शन
कांग्रेस ने हरदा हादसे, बैरोजगारी और किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया था. यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए पीसीसी कार्यलय से निकले थे. जैसे ही कार्यकर्ता विधानसभा के लिए शिवाजी नगर चौराहा पर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया था.

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बैरिकेड लांघकर विधानसभा की ओर जाने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर दिया था. पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष व विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिन्हें बीती रात रिहा कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-MP: महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज ने IAS पत्नी पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, CM मोहन से मिलकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget