एक्सप्लोरर

MP Corona Death: एमपी में कोरोना से पिछले तीन दिन में 4 लोगों की मौत, सीएम के गृह जिले में भी हालात हो रहे खराब

MP Corona Update: एमपी में पिछले दिनों सक्रिय पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1,700 से ऊपर पहुंच गया था जो कि अब धीरे-धीरे नीचे आ रहा है. वर्तमान में एमपी में लगभग 1,400 सक्रिय मरीज मौजूद हैं.

MP Corona Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से तीन दिनों में चार लोगों की मौत हो गई है. इनमें से 3 लोग जबलपुर (Jabalpur) के हैं, जबकि एक व्यक्ति की इंदौर (Indore) में मृत्यु हुई है. एमपी के हॉटस्पॉट शहरों में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले सीहोर का नाम भी जुड़ता हुआ नजर आ रहा है. एमपी के टॉप 5 कोरोना प्रभावित जिलों में सीहोर भी शामिल हो गया है. हालांकि, कोरोना को लेकर राहत वाली खबर यह है कि अब सक्रिय पॉजिटिव मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है.
 
एमपी में पिछले दिनों सक्रिय पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1,700 से ऊपर पहुंच गया था जो कि अब धीरे-धीरे नीचे आ रहा है. वर्तमान में एमपी में लगभग 1,400 सक्रिय मरीज मौजूद हैं. वहीं चिंता बढ़ाने वाली खबर यह है कि 3 दिन में चार लोगों की मौत सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है. 3 अगस्त से 6 अगस्त के बीच चार लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है. एमपी में पॉजिटिविटी की दर भी तीन प्रतिशत के आस-पास बनी हुई है.
 
पिछले 24 घंटे में 240 मरीज हुए ठीक
 
वहीं पिछले 24 घंटे में एमपी में 7,820 लोगों की सैंपल लिए गए, इनमें से ढाई सौ लोग पॉजिटिव हैं. इस प्रकार पॉजिटिविटी की दर 3.1 प्रतिशत आंकी गई है. 24 घंटे में 240 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं. प्रदेश के इंदौर में 475, भोपाल में 321, जबलपुर में 176, सीहोर में 66 कोरोना पॉजिटिव मरीज मौजूद हैं. इसके अलावा जबलपुर और सीहोर में 17-17 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. एमपी में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज इन्हीं शहरों में मौजूद हैं.
 
 
वर्तमान में 52 में से 15 जिले सुरक्षित
 
एमपी के 52 जिलों में 15 जिले ऐसे हैं, जहां पर एक भी सक्रिय मरीज मौजूद नहीं है. शेष सभी जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीज मौजूद हैं, जो जिले सुरक्षित हैं उनमें उमरिया, सीधी, शाजापुर, सिवनी, सतना, आगर मालवा, अनूपपुर, निवाड़ी, पन्ना, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, बुरहानपुर, अनूपपुर और छिंदवाड़ा जिले शामिल हैं. इस बीच राज्य में वैक्सीनेशन की रफ्तार फिर धीमी नजर आ रही है. पिछले 24 घंटे में एमपी में 1,50,775 लोगों को वैक्सीन लगे हैं.
 
यहां लगे कोरोना के सबसे कम टीके
 
एमपी में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा में 32,907 टीके लगाए गए. इसके अलावा सबसे कम मंडला और उमरिया में केवल 9 और 2 लोगों को टीका लगाया गया. पिछले 24 घंटे में डिंडोरी में 236, गुना में 424, हरदा में 656, कटनी में 908, नरसिंहपुर में 567, पन्ना में 263, रायसेन में 221, विदिशा में 517, शिवपुर में 245, रीवा में 128 लोगों को टीके लगाए गए.
 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget