एक्सप्लोरर

MP Corona Cases: मध्य प्रदेश में कोविड के नए मामलों में बढ़ोतरी, जबलपुर में कोरोना से गई शख्स की जान

MP Corona Cases: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना से मरीज की मौत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज इंदौर में मिले हैं.

Corona Cases in MP: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लंबे समय के बाद एक बार फिर से कोरोना (Coronavirus) से संक्रमित मरीज की मौत का मामला सामने आया है. यही नहीं कोरोना मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. पॉजिटिविटी दर भी 0.3 प्रतिशत से बढ़कर 0.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है. कोरोना विशेषज्ञ चिकित्सक अब और एहतिहात बरतने की सलाह दे रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या ऊपर-नीचे जरूर हो रही थी, लेकिन लंबे समय से मौत का मामला सामने नहीं आया था.
 
अब मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में कोरोना से मरीज की मौत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज इंदौर (Indore) में मिले हैं. यहां पर कोरोना के 13 पॉजिटिव नए मरीज सामने आए हैं. इसके अलावा भोपाल में 12, बुरहानपुर में 1, गुना में 2, हरदा में 1, होशंगाबाद में 3, जबलपुर में 1, कटनी में 2, खरगोन- मुरैना में 1-1, रायसेन में 9, शिवपुरी में 1 और उज्जैन में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं.
 
एमपी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 253 हुई
 
मध्य प्रदेश में बीते दिन 6,749 मरीजों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 49 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस प्रकार पॉजिटिविटी की दर 0. 7 प्रतिशत पहुंच गई है. 2 दिन पहले पॉजिटिविटी की दर 0.3 प्रतिशत पर थी. इसी के साथ मध्य प्रदेश में सक्रिय पॉजिटिव मरीजों की संख्या 253 हो गई है, जबकि 24 घंटे में 38 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget