एक्सप्लोरर

जीतू पटवारी की अगुवाई में भोपाल की सड़क पर उतरी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लिया ये एक्शन

MP News: कांग्रेस आज दोबारा भोपाल की सड़क पर उतरी. सप्ताह में दूसरी बार कांग्रेस ने प्रदर्शन कर दलित उत्पीड़न का विरोध किया. पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछार की.

MP Congress Protest: विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस मध्य प्रदेश में आक्रामक है. बीजेपी सरकार के खिलाफ आए दिन कांग्रेसी सड़कों पर नजर आ रहे हैं. आज एक बार फिर कांग्रेस ने भोपाल में धरना प्रदर्शन किया. सप्ताह में दूसरी बार कांग्रेसी नेताओं का प्रदर्शन देखने को मिला. प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश में दलितों के साथ हो रही घटनाओं पर नाराजगी जताई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अगुवाई में धरना प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी सीएम हाउस की तरफ बढ़ने लगे.

पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए मुस्तैद थी. सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता अरेरा हिल्स थाने के सामने बैरिकेडिंग पर चढ़ गये. कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकने के लिए समझाइश दी. आखिरकार पुलिस ने जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछार की.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दलित उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन से पहले सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हाथ ऊंचा कर सभा में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जातिगत गणना की मांग पूरी होने तक एक एक कार्यकर्ता और बाबा साहब अंबेडकर का अनुयायी चैन से नहीं बैठेंगे.


जीतू पटवारी की अगुवाई में भोपाल की सड़क पर उतरी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लिया ये एक्शन

बीजेपी सरकार के खिलाफ क्यों उग्र है कांग्रेस?

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं. अनुसूचित-अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए दिग्विजय सिंह की तत्कालीन सरकार ने जमीन का आवंटन किया था. जमीन पर दबंगों का आज भी कब्जा बरकरार है.

प्रदीप अहिरवार ने आगे कहा कि संविधान से मिली आरक्षण की गारंटी पर भी खतरा है. अहिरवार ने कहा कि दलित को कपड़े उतारकर मारा जाता है. दलित बेटी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाती है. अशोकनगर में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला को घर में घुसकर मारा जाता है. मध्य प्रदेश में दलित वर्ग की महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गया. अब अनुसूचित जाति-जनजाति का व्यक्ति झुकने वाला नहीं है.

ये भी पढ़ें-

कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, नामीबिया से लाए गए चीता 'पवन' ने तोड़ा दम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget