एक्सप्लोरर

एमपी कांग्रेस ने मांगा मोहन यादव सरकार के दस महीनों का हिसाब? जीतू पटवारी ने पूछे ये 10 सवाल

MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेस कर मध्य प्रदेश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात का समय नहीं मिल रहा है.

MP Politics: मध्य प्रदेश में विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार से 10 महीने का लेखा जोखा मांगा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में बनी बीजेपी सरकार को 10 महीने हो गये. सरकार कांग्रेस के 10 सवालों का जवाब दे.

जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री से बात करना चाहता हूं. पांच सप्ताह से मुलाकात की कोशिश के बावजूद मिलने का समय नहीं मिल रहा है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मैं खुद किसान का बेटा हूं. केंद्रीय कृषि मंत्री तक किसान का दर्द पहुंचाना चाहता हूं. मुलाकात होने पर केंद्रीय मंत्री को सुझाव दूंगा." जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी किसान हित की बात करती है. सच्चाई है कि बीजेपी सरकार में किसानों का ज्यादा शोषण हो रहा है. उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज सिंगरोली में 6 साल की बेटी से घिनौनी वारदात हुई. जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने 20 दिनों का बेटी बचाव अभियान चलाया. बीजेपी की सरकार बेटियों की सुरक्षा पर बात नहीं करती है.

कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार से पूछे 10 सवाल

उन्होंने पूछा कि 10 महीने में बहनों को 3000 क्यों नहीं दिया गया. किसानों से 31 सौ रुपये धान और 27 सौ रुपये गेहूं का किया वादा क्यों पूरा नहीं हुआ. जीतू पटवारी ने पूछा कि युवाओं को रोजगार देने की जगह नशे की लत क्यों लगाई गई.

किसानों को खाद संकट से मुक्ति कब मिलेगी. अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के बैकलॉग पदों पर भर्ती क्यों नहीं हुई. सरकार ने महिला अपराध रोकने के लिए क्या किया. शिवराज सरकार के कार्यकाल की 33 योजनाओं को क्यों बंद किया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पंचायतों के अधिकारों में कटौती का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने पूछा कि अतिथि विद्वानों और शिक्षकों को नियमति कब सरकार करेगी. आदिवासी अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश अव्वल क्यों है. जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार माफिया राज को बढ़ावा दे रही है. 

ये भी पढ़ें-

'जो आग बुझाने आएगा, उसे भी...', धमकी के साथ इंदौर में बदमाशों ने राख कर दिया 15 लाख का सोयाबीन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget