एक्सप्लोरर

'सरकार कर्ज लेकर घी पी रही...', सिर पर काली पोटली लेकर MP विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पेश किया गया. कांग्रेस विधायकों ने राज्य पर बढ़ते कर्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने सिर पर काली पोटली रखकर प्रदर्शन किया.

MP News: मध्य प्रदेश की विधानसभा में बजट पेश हो गया है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया. इसके पहले कांग्रेस के विधायकों ने प्रदेश पर बढ़ रहे कर्ज को लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने सिर पर काली पोटली रखकर प्रदर्शन करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में बजट को पेश कर दिया है. इस बजट में सरकार सभी वर्ग को साधने का दावा कर रही है. दूसरी तरफ बजट पेश होने से पहले कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के बाहर लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया.

कांग्रेस के विधायक सिर पर काली पोटली लेकर विधानसभा पहुंचे थे. उनके हाथों में तख्तियां थी, जिस पर लिखा था कि सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मुताबिक मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार कर्ज में डूब रही है. मध्य प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति पर ₹50,000 से ज्यादा का कर्ज हो चुका है. मध्य प्रदेश सरकार जितना बजट पेश कर रही है उतना ही कर्ज मध्य प्रदेश की जनता पर चढ़ चुका है, इसलिए कांग्रेस के विधायकों ने सिर पर काली पोटली रखकर लोगों को इस बात का एहसास कराया कि सरकार उनके ऊपर लगातार कर्ज बढ़ाती जा रही है.

कांग्रेस विधायकों की नौटंकी से बाकी है जनता- बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक विधानसभा के बाहर जिस प्रकार से कांग्रेस के विधायक नौटंकी कर रहे हैं, उसे मध्य प्रदेश की जनता अच्छी तरह वाकिफ है. मध्य प्रदेश की सरकार नियम अनुसार कर्ज ले रही है, जिसे चुकाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनहित की योजनाओं और गरीब वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

इसे भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में मिलावट पर सख्ती, होली-ईद से पहले मिठाई और डेयरी उत्पादों की जांच शुरू

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget