एक्सप्लोरर

MP में कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह का विवादित बयान, सांड से कर दी साधु-संत और महामंडलेश्वर की तुलना

MP News: कांग्रेस MLA राजेंद्र कुमार सिंह ने साधु-संतों की तुलना सांड से कर विवाद खड़ा कर दिया है. हालांकि कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है.

MP Latest News: कांग्रेस के नेता एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में हैं. मध्य प्रदेश के सतना जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने एक विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने अपने संबोधन में साधु-संतों, सन्यासियों और महामंडलेश्वरों की तुलना सांड से कर दी.

उन्होंने कहा, "साधु-संत, सन्यासी बाबा बैरागी और महामंडलेश्वरों को छोड़ दिया जनता के बीच. कहा जाओ हिंदुत्व की बात करो, बीजेपी का प्रचार करो, सनातन की बात करो और ये सांड चर रहे दूसरों के खेत." उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है.

बीजेपी अब पहले जैसी नहीं रही- राजेंद्र कुमार सिंह
विधायक राजेंद्र सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यह पार्टी पहले जैसी नहीं रही. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सिर्फ अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने में लगी है. उन्होंने राम मंदिर और कुंभ मेले को लेकर भी बयान दिया और कहा, "हल्ला मचाया गया कि 60-70 करोड़ लोग कुंभ नहाने गए, लेकिन असल में यह संख्या 10-12 करोड़ से अधिक नहीं थी. मैं खुद एक विज्ञान का विद्यार्थी हूं और तथ्यों को जानता हूं."

उन्होंने आगे कहा, "भारत की पहचान धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती से है, लेकिन आज यह सबकुछ चरमरा रहा है. यह एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुकी है. जिसे मंज़िल समझ रहे हो जीतू भाई, वह केवल बसेरा है. मशाल जलाओ, अभी बहुत अंधेरा है."

कांग्रेस के कई नेताओं की उपस्थिति के बीच दिया बयान
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे. राजेंद्र सिंह ने अपने भाषण में यह भी कहा कि BJP हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को लगातार आगे बढ़ा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के संस्थापक नेताओं ने जिस विचारधारा की नींव रखी थी, वह अब एक बड़े वृक्ष का रूप ले चुकी है और इसे और मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं。

उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. वहीं, कांग्रेस की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget