एक्सप्लोरर

सीएम बनने की कोशिश में डिप्टी सीएम? कांग्रेस विधायक ने सीएम मोहन यादव को लिखा चौंकाने वाला पत्र

MP Politics: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल प्रदेश का सीएम बनने की लॉबिंग कर रहे हैं.

Congress Letter To CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है. कांग्रेस विधायक ने सीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल प्रदेश का सीएम बनने की लॉबिंग कर रहे हैं. 

रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने सीएम डॉ. मोहन यादव को 4 अगस्त को पत्र लिखा है. विधायक मिश्रा ने सीएम को लिखे पत्र में बताया कि जिस शख्स को आपने डिप्टी सीएम बनाया, वह आपके ही खिलाफ षडय़ंत्र रच रहा है. 


सीएम बनने की कोशिश में डिप्टी सीएम? कांग्रेस विधायक ने सीएम मोहन यादव को लिखा चौंकाने वाला पत्र

वीडियो भी किया जारी

विधायक अभय मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं, ''डीसीएम यानी डिप्टी चीफ मिनिस्टर शुक्ला जी हमारे क्षेत्र में विकास कार्य रहे हैं. सभी विधानसभाओं में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं. ये पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, जबकि हमारी नॉलेज में इनका पद कैबिनेट द्वारा दिया हुआ दर्जा है. कैबिनेट के मुखिया सीएम होते हैं, इस नाते उनको असीमित अधिकार है''. 

विधायक अभय मिश्रा ने कहा, ''इनका दर्जा कैबिनेट मंत्री का है, लेकिन यह अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं कि निलंबित करा देंगे. स्थानांतरित करा देंगे. ये मुख्यमंत्री बनने का प्रयास कर रहे हैं. ये श्रीनिवास तिवारी बनने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि श्रीनिवास तिवारी उप मुख्यमंत्री नहीं थे. भगवान के घर से उनको हुनर मिला था. ये उनका कॉपी पेस्ट करना चाहते हैं''. 

उत्तर प्रदेश का दिया हवाला
सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने उत्तर प्रदेश की राजनीति का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि, ''जैसा उत्तर प्रदेश में चल रहा है उपमुख्यमंत्री मौर्य का, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव को निपटाकर पद प्राप्त करना चाहते हैं. अभी एक महीने पहले यहां ब्राह्मण जितने विधायक थे, मुख्य रूप से भाजपा के और कुछ अन्य दलों के अंदर उनकी पार्टी के बहाने बैठक बुलाई थी. ये लॉबिंग करना चाहते थे''. 

सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा, ''ये बात अलग है कि कोई इनको स्वीकार नहीं किया और आया नहीं. ये मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए पद पर बैठकर उन्हीं के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं. ये कर कुछ न पाएंगे, लेकिन करने का प्रयास करेंगे. आज नहीं तो कल बात खुलेगी, तो मैंने मुख्यमंत्री जी से पूछा है कि प्रदेश का मुखिया एक ही है या उसमें भी डिवाइडेशन है. अगर वो बता दें कि ये हिस्से बांट का है, तो मैं इनको भी सीएम मान लूं''.

ये भी पढ़ें- 'बम भोले' के जयकारों से गूंज रही नागद्वारी की गुफा, दुर्गम रास्ते पार करते हुए दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget