एक्सप्लोरर

'बम भोले' के जयकारों से गूंज रही नागद्वारी की गुफा, दुर्गम रास्ते पार करते हुए दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

Sawan Somwar 2024: हर साल की तरह इस साल नागद्वारी गुफा में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. तेज बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर पा रही.

MP News: प्रतिवर्ष के अनुसार, इस वर्ष भी नागद्वारी गुफा में अपने इष्ट के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब निरंतर उमड़ रहा है. भारी बारिश के बीच पचमढ़ी की नागद्वारी गुफा श्रद्धालुओं के बम भोले के जयकारे से गूंज रही है. बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई रुकावट पैदा नहीं कर रही है. 

विभिन्न राज्यों एवं जिलों से आए हजारों श्रद्धालु पचमढ़ी के दुर्गम एवं कठिन रास्तों से गुजर कर दुर्गम पहाडिय़ों को पार करते हुए अपने इष्ट के दर्शन करने लगातार नागद्वारी गुफा पहुंच रहे है. आज सावन सोमवार का विशेष दिन होने की वजह से श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. रास्ते भर श्रद्धालु बम-बम भोले का जयकारा लगा रहे हैं. 

अलर्ट पर प्रशासन, सीसीटीवी कैमरों से नजर
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है. सीसीटीवी द्वारा पदम शेष नागद्वार मंदिर की चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है. महादेव मेला समिति द्वारा मेला क्षेत्र में होने वाली समस्त गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया है, कंट्रोल रूम से व्यापक निगरानी एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है. 

जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत अपने अधिकारियों की टीम के साथ तैनात हैं. प्रतिदिन उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले का अपडेट लिया जा रहा है, जहां कमी पाई जा रहीं है वहां तत्काल संसाधनों की आपूर्ति की जा रही है. 

रास्ते किए जा रहे दुरुस्त
वन विभाग द्वारा एक जेसीबी मशीन एवं दो ट्रैक्टरों को दस दिवस अधिग्रहण कर काजरी के रास्ते को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे जिप्सियों एवं अन्य वाहनों का आवागमन सुगम हो रहा है. लोक निमार्ण विभाग द्वारा महादेव मेला समिति के माध्यम से नागद्वारी गुफा क्षेत्र में कोटा स्टोन एवं नानस्कोड टाईल से सुधार कार्य कराया गया है.

यह भी पढ़ें: प्रज्ञा ठाकुर के बयान से गर्मा गई मध्य प्रदेश की राजनीति, कहा- 'कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget