एक्सप्लोरर

'सरकार को जनता की परवाह नहीं', उज्जैन और छतरपुर की घटना का जिक्र कर बोले कमलनाथ

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वीडी शर्मा कुछ भी कहते रहें, इससे क्या होता है. मामलों की गवाह प्रदेश की जनता है.

MP Politics: मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उज्जैन में रेप और छतरपुर में बंदूक की नोक पर बस लूट की घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गयी है. कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को मुद्दा बना लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दोनों घटनाओं पर सरकार के खिलाफ हमला बोला. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की परवाह नहीं है.

लूट और रेप के मामले प्रदेश भर से सामने आ रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर भी कमलनाथ ने पलटवार किया. बता दें कि उज्जैन की घटना पर वीडी शर्मा ने कहा था कि जीतू पटवारी को और कोई काम नहीं नए-नए मामले खोज कर लाते हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वीडी शर्मा कुछ भी कहते रहें, इससे क्या होता है. मामलों की गवाह प्रदेश की जनता है. उन्होंने हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर भी प्रतिक्रिया दी.

विपक्ष के निशाने पर आई बीजेपी की सरकार

कमलनाथ ने कहा, "मैं पार्टी का काम कर रहा हूं. दिल्ली में रहूं या कहीं और, पार्टी के लिए काम करूंगा." बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर कमलनाथ ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा. टिकट कटने से नेताओं की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि मनाना हमारा काम है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकारणी बनाने के काम में जुटी हुई है. कार्यकारिणी बनाना आसान काम नहीं होता.
 
छतरपुर और उज्जैन की सनसनीखेज घटना

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले में पुटपाथ पर महिला से रेप की सनसनीखेज घटना घटित हुई है. सोशल मीडिया पर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो भी वायरल है. लुटेरों ने आज सुबह छतरपुर पुलिस को चुनौती दी. बंदूक की नोंक पर बस में सवार यात्रियों से गहने और कैश लूट की घटना हुई. बस में 20 यात्री सवार थे. सवा 7 बजे राजनगर थाना क्षेत्र में कूटने डैम के पास दो बाइक सवार बदमाश बस में चढ़ गए. बदमाशों ने बस में कट्टा लहराकर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी. लूट के दौरान लुटेरों ने तीन हवाई फायर भी किए. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें-

Chhatarpur Loot: फिल्मी अंदाज में बस यात्रियों से कैश और जेवरात की लूट, बच्चों के 50 रुपये भी नहीं छोड़े

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget