एक्सप्लोरर

Congress Candidate List: कांग्रेस की लिस्ट में नकुलनाथ समेत इन तीन विधायकों को मौका, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

MP Congress Candidate List: बीजेपी ने 2019 में छिंदवाड़ा को छोड़कर 29 में से 28 सीट पर जीत हासिल की थी. छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत हासिल की थी.

MP Congress Cadidate List 2024: कांग्रेस ने मंगलवार (12 मार्च) को मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 10 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की हैं. इसमें सांसद नकुलनाथ (Nakul Nath) को छिंदवाड़ा (Chhindwara) सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही तीन मौजूदा विधायकों को भी टिकट देने की पेशकश की गई है. इस लिस्ट में भांडेर से विधायक फूल सिंह बरैया, डिंडोरी से विधायक ओमकार सिंह मरकाम और सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा शामिल हैं.

भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में छिंदवाड़ा को छोड़कर 29 में से 28 सीट पर जीत हासिल की थी. छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस ने इस बार सीधी लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा है, जो 2023 में सिहावल से विधानसभा चुनाव हार गए थे. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के नए चेहरे राजेश मिश्रा से होगा.

सिद्धार्थ कुशवाहा सतना से लड़ेंगे चुनाव
वहीं विधायक फूल सिंह बरैया भिंड (अनुसूचित जाति) लोकसभा सीट से मौजूदा बीजेपी सांसद संध्या राय के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस के एक और विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा सतना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. कुशवाहा ने पिछले साल सतना विधानसभा सीट पर मौजूदा सांसद और बीजेपी उम्मीदवार गणेश सिंह को हराया था. बीजेपी ने गणेश सिंह को लोकसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया है.

इन नए चेहरों को मिला मौका
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम को मंडला (अनुसूचित जनजाति) सीट से मैदान में उतारा गया है. उनका मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से होगा. कुलस्ते ने 2023 के विधानसभा चुनाव में निवास सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे. कांग्रेस ने मंगलवार को नए चेहरे टीकमगढ़ (अनुसूचित जाति) से पंकज अहिरवार, देवास (अनुसूचित जाति) से राजेंद्र मालवीय, धार (अनुसूचित जनजाति) से राधेश्याम मुवेल और खरगोन (अनुसूचित जनजाति) से पोरलाल खरते को मैदान में उतारा.

BJP ने अभी छिंदवाड़ा में नहीं किया प्रत्याशी का एलान
पार्टी ने पिछला लोकसभा चुनाव हारने वाले रामू टेकाम को बैतूल (अनुसूचित जनजाति) से फिर से उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने धार और छिंदवाड़ा को छोड़कर इन सभी सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने टीकमगढ़ से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, देवास से महेंद्र सोलंकी, खरगोन से गजेंद्र सिंह और बैतूल से दुर्गा दास उइके को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने अभी तक छिंदवाड़ा, इंदौर, बालाघाट, धार और उज्जैन के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. कांग्रेस को अभी 18 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा करनी है. इसने सीट-बंटवारे की व्यवस्था के तहत खजुराहो निर्वाचन क्षेत्र समाजवादी पार्टी को सौंप दिया है.

ये भी पढ़ें: Sehore News: किसानों की शिकायत पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण को किया जमींदोज, चमड़े की दुर्गंध से मुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget