एक्सप्लोरर

Dindori News: अचानक डिंडौरी पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, लापरवाही देख पांच अधिकारियों को किया सस्पेंड

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अचानक डिंडोरी पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरत रहे पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. इसके अलावा उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात की.

MP News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का मिशन सस्पेंशन जारी है. मुख्यमंत्री चौहान ने अलग-अलग मामलों में लापरवाही के लिए डिंडोरी जिले के पांच अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके अलावा डिंडोरी में सीएम ने टीचर बनकर स्कूली बच्चों की क्लास ली. सीएम शिवरा सिंह चौहान शनिवार को अचानक डिंडोरी जिले के बिलगढ़ा बांध का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने बांध में जहां-जहां लीकेज हो रहा था, उसका निरीक्षण किया और इसकी उच्च स्तरीय जांच के लिए भोपाल से टीम भेजने के निर्देश भी दिए.

बच्चों से पुछे सवाल
मुख्यमंत्री चौहान ने निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन इंजीनियर वीजीएस सांडया और सब इंजीनियर एस के चौधरी को भी निलंबित कर दिया. इसके अलावा डब्ल्यूआरडी के एसडीओ एम के रोहतास को भी लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया. बांध के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री चौहान शासकीय हाई स्कूल बिलगांव पहुंचे. जहां बच्चों से शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीचर बनकर बच्चों से कई सवाल किए. उन्होंने पूछा कि औद्योगिक क्रांति कहां से शुरू हुई, भाप का इंजन किसने बनाया, मोटा अनाज में कौन-कौन सी फसल आती हैं, बिलगांव में कौन-कौन सी फसल ली जाती हैं? उन्होंने बच्चों से प्रदूषण नियंत्रण के उपाय भी पूछे. बच्चों से सकारात्मक उत्तर मिलने पर मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक-एक पेन दिए. पुरस्कार पाने वाले बच्चों में सागर साहू, हरी साहू और कुमारी ज्योति साहू शामिल थे.

आश्रम शाला का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री चौहान बड़झर पिपरिया स्थित आश्रम शाला का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने यहां बच्चों से बिस्तर, कंबल, स्वेटर और भोजन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की. साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने आश्रम शाला में लापरवाही और अनुपस्थिति के कारण अधीक्षक कमलेश गोलिया को सस्पेंड कर दिया. इसी प्रकार ग्राम ग्राम पंचायत अमठेरा के पोषक ग्राम बड़झर पिपरिया में किसानों के द्वारा बीज वितरण संबंधी शिकायत पर डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर अश्वनी झारिया को भी निलंबित कर दिया गया.

अच्छे कार्य करने वाले सम्मानित
जिले में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहपुरा हेलीपैड में पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और कहा कि जनकल्याण के कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करें. उन्होंने कहा कि राज्य शासन अच्छे कार्य करने वालों को हर समय सम्मानित करेगा. इसके साथ ही लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

MP News: धार्मिक कट्टरता फैलाने वाली किताब को लेकर फिर हुआ विवाद, 24 घंटे में जांच कर कार्रवाई के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget