एक्सप्लोरर

MP News: पीएम मोदी ने 'एक पौधा मां के नाम' अभियान को लेकर की सीएम यादव की सरहना, जानें क्या कहा?

Madhya Pradesh News : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है. उनके इस पहल को सीएम यादव ने ऐतिहासिक और अद्भुत मिसाल बताया है.

MP News Today: राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर "एक पौधा मां के नाम" की अभियान की शुरूआत की.

प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान को मध्य प्रदेश सरकार ने भी विशेष पहल की है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शनिवार (6 जुलाई) भोपाल के जंबूरी मैदान में आंवले का पौधा लगाकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया.

14 जुलाई को रिकॉर्ड पौधरोपण
इससे पहले कल इंदौर के पितृ पर्वत में आयोजित एक कार्यक्रम में 51 लाख पौधे लगाने का महाअभियान शुरू हुआ. इस बार मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड साढ़े पांच करोड़ पौधों को लगाने का लक्ष्य है.

इस अभियान के तहत राजधानी भोपाल और जबलपुर में 12-12 लाख पौधों को लगाए जाएगा जबकि इंदौर में 15 लाख पौधों को लगाया जाएगा. 14 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर इंदौर में सिर्फ एक दिन में 11 लाख पौधों को रोपा जाएगा. 

पीएम मोदी ने की सराहना
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम मोहन यादव और भोपालवासियों की सराहना की. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट संदेश में पीएम मोदी ने लिखा, "एक पेड़ मां के नामअभियान के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भोपाल के मेरे भाई-बहनों की ये पहल देशभर के लिए मिसाल है." प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "ऐसे प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे."

सीएम मोहन यादव ने किया रिप्लाई
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस संदेश पर खूब सरहना की है. उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, "आपकी प्रेरणा सदैव देश का सामूहिक संकल्प बनकर जन सहभागिता के जरिय इतिहास रचती है." 

पीएम मोदी के जरिये शुरू किए गए अभियानों का जिक्र करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, "स्वच्छता अभियान से देश की तस्वीर बदलने से लेकर कोरोना को पराजित करने तक देश ने आपके आह्वान पर विश्व के सामने अद्भुत मिसाल पेश की है." 

इस पोस्ट में सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, "निश्चित ही एक पेड़ मां के नाम अभियान देश में पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा." 

उन्होंने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा, "आपके नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने साढ़े पांच करोड़ पौधरोपण के संकल्प को साकार करने का बीड़ा उठा लिया है" 

ये भी पढ़ें: MP: मोहन यादव कल करेंगे कैबिनेट विस्तार, कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए ये नेता बन सकते हैं मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget