एक्सप्लोरर

MP News: 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' मनाने के केंद्र के फैसले पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

Mohan Yadav: 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाया जाएगा. यह दिन आपातकाल की ज्यादतियों के कारण कष्ट झेल रहे लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाएगा.

Mohan Yadav on Samvidhan Hatya Diwas: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने के सरकार के फैसले की घोषणा की गई है. देश में 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया जाना इस बात की याद दिलाएगा कि जब संविधान को रौंदा गया था, तो क्या हुआ था. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह उस प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी दिन है, जिसने आपातकाल की ज्यादतियों के कारण कष्ट झेले और जो कांग्रेस द्वारा लाया गया भारतीय इतिहास का काला दौर था.’’

सरकार ने आपातकाल की अवधि के दौरान अमानवीय पीड़ा झेलने वालों के “व्यापक योगदान” को याद करने के लिये 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है. इसी दिन 1975 में आपातकाल की घोषणा की गई थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यह घोषणा की.

क्या बोले सीएम मोहन यादव?

इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बाबत प्रतिक्रिया दी है. 

मोहन यादव ने लिखा, ''भारत सरकार द्वारा 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय करोड़ों भारतीयों की आवाज को मुखर करते हुए उनके संघर्ष को नमन करने का ऐतिहासिक प्रयास है. इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री 
@narendramodi
 जी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री 
@AmitShah
 जी का ह्रदय से अभिनंदन करता हूं।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के कलंकित अध्याय 'आपातकाल' से भारत के नागरिकों की आवाज का क्रूरता से दमन करते हुए प्रगति को बाधित किया गया था। यह दिवस संपूर्ण भारत को लोकतंत्र की मजबूती और रक्षा की प्रेरणा देगा.''

इस पर बीजेपी ने क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाना लोगों को कांग्रेस की ‘तानाशाहीपूर्ण मानसिकता’ के खिलाफ लड़ने वालों के बलिदान और शहादत की याद दिलाएगा.  पार्टी ने उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने लगभग 50 वर्ष पहले इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के खिलाफ लड़ते हुए यातनाएं झेलीं और अपने प्राण दे दिये.

बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सदस्य ने सीएम मोहन यादव को दी नसीहत? जयवर्धन सिंह ने किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget