एक्सप्लोरर

बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सदस्य ने सीएम मोहन यादव को दी नसीहत? जयवर्धन सिंह ने किया समर्थन

Raghunandan Sharma News: CM मोहन यादव ने नीर नवजीवन परियोजना का शुभारंभ किया. बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा ने सीएम को प्रशासन में शुद्धिकरण अभियान चलाने की सलाह दी.

Mohan Yadav News: राजधानी भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव नीर नवजीवन परियोजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस परियोजना का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान बीजेपी से पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा ने भरे मंच से ही सीएम को सीख दे दी है.  

बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा ने सीएम से कहा कि जैसे ये छोटी सी झील के शुद्धिकरण का अभियान चलाया जा रहा है, ठीक उसी प्रकार आपको मध्यप्रदेश के शासन और प्रशासन में भी बहुत शुद्धिकरण का अभियान चलाना है, वहां भी बहुत गंदगी है, जो नजर नहीं आती है, वो भी पानी के नीचे छिपी गंदगी है. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप उस गंदगी को दूर करेंगे.

मीडिया से बोले शर्मा, मैंने प्रार्थना की
पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैंने नसीहत नहीं दी, बल्कि मुख्यमंत्री जी से प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि मप्र शासन के ऐसे लोग जो अपने स्वास्थ्य के कारण मनचाही जगह बैठे हैं. अपने घर भर रहे हैं, अपनी सेवा करवा रहे हैं, ऐसे लोगों को परख कर अशुद्ध तत्व को बाहर करने की जरूरत है. कई बार लोगों को दूर करने की जरूरत है. राजनीति के माध्यम से ऐसे तत्व बहुत सक्रिय हैं, उन्हें पनाह मिली है. उन्हें बाहर करने की जरूरत है.

कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन
पूर्व विधायक सदस्य रघुनंदन शर्मा के इस बयान का कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने समर्थन किया है. जयवर्धन सिंह ने मीडिया से चर्चा में चुटकी लेते हुए कहा, ''रघुनंदन शर्मा की अपील का मैं समर्थन करता हूं, रघुनंदन शर्मा जी ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है, क्योंकि राजनीति में इतना भ्रष्टाचार पनप चुका है कि कहां नहीं जा सकता, फिर चाहे व्यापम घोटाला हो, व्यापम टू यानी नर्सिंग कॉलेज घोटाला हो, पटवारी शिक्षा भर्ती घोटाले की जांच के लिए विधानसभा में मांग रखी थी, मगर उस पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई.''

विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ नकेल नहीं कसी जाएगी तब तक राजनीति हो या सरकारी तंत्र इनमें स्वच्छता नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें: दिव्यांगों को अब घर बैठे मिलेगा रेलवे रियायत प्रमाण पत्र, जानें कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget