एक्सप्लोरर

महाकाल लोक की तरह बनेगा ओंकारेश्वर लोक, सीएम मोहन यादव ने धार्मिक पर्यटन पर दिया बड़ा बयान

Khandwa News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को ओंकारेश्वर पहुंचे. उन्होंने कहा कि 2028 के पहले ओंकारेश्वर का भी ऐतिहासिक विकास किया जाएगा.

Mohan Yadav on Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के पहले महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर का भी विकास किए जाने का बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को लगातार बढ़ने के लिए धार्मिक स्थलों का बड़े पैमाने पर विकास कर रही है. 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार (18 मार्च) को ओंकारेश्वर पहुंचे. उन्होंने ओंकारेश्वर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ 2028 के पहले ओंकारेश्वर का भी ऐतिहासिक विकास किया जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार लगातार धार्मिक पर्यटन को बढ़ा रही है. मध्य प्रदेश में ओमकारेश्वर और महाकालेश्वर दो ज्योतिर्लिंग है. दोनों का अपना अलग महत्व है. महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर का भी विकास करने के लिए सरकार वचनबद्ध है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की नर्मदा की पूजा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, "मंगलवार को ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु महाराज की तृतीय चरण मां नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जीवनदायिनी मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना की और गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ",

मुख्यमंत्री ने कहा कि "पूज्य दादा गुरु जी महाराज ने मां नर्मदा की स्वच्छता और अविरल प्रवाह के लिए जो व्रत और संकल्प लिए हैं, उस पवित्र ध्येय की प्राप्ति में हम सब सहभागी हैं".

मां नर्मदा से प्रदेशवासियों की खुशहाली मांगी- मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि पुण्य सलिला मां नर्मदा की कृपा से प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की दिव्य ज्योत देदीप्यमान रहे, सबका मंगल एवं कल्याण हो, यही प्रार्थना की है.

यह भी पढ़ें- MP: मंडला आदिवासी एनकाउंटर पर सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया ये काम

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं MP के विकास को गति: CM मोहन यादव
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं MP के विकास को गति: CM मोहन यादव
MP में नई नीली क्रांति की तैयारी, CM ने कहा- मत्स्य उत्पादन होगा दोगुना
MP में नई नीली क्रांति की तैयारी, CM ने कहा- मत्स्य पालन में No.1 बनेगा प्रदेश
इंदौर में लालवाला इंडस्ट्रीज करेगी 1200 करोड़ का निवेश, CM से हुई चर्चा
इंदौर में लालवाला इंडस्ट्रीज करेगी 1200 करोड़ का निवेश, CM से हुई चर्चा
इंदौर में खुलेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन केंद्र, ट्रू चिप करेगा 10 करोड़ का निवेश
इंदौर में खुलेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन केंद्र, ट्रू चिप करेगा 10 करोड़ का निवेश

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget