एक्सप्लोरर

MP New CM: एमपी के नए सीएम मोहन यादव को चार पूर्व मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई, जानें दिग्गजों ने क्या दी नसीहत?

MP CM Greeting Message: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने एक हफ्ते तक गहन मंथन के बाद मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना है. मोहन यादव को सीएम बनाए जाने के बाद उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया.

MP Chief Minister: मध्य प्रदेश के नए मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को चार पुराने मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है. निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ तीन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए उनसे मध्य प्रदेश को प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ राग-द्वेष से मुक्त होकर काम करने की अपेक्षा जाहिर की है.

विदा लेते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा है कि, "कर्मठ साथी डॉ मोहन यादव को बीजेपी विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किये जाने पर हार्दिक बधाई. मुझे विश्‍वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्य प्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे और जनकल्याण के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचेंगे. इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं."

कमलनाथ ने दी नवनियुक्त सीएम को बधाई
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कामलनाथ ने एक्स पर पर अपने बधाई संदेश में लिखा है कि,"भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता निर्वाचित होने पर मोहन यादव को शुभकामनाएं." उन्होंने  अपने पोस्ट में आगे लिखा, "मैं आशा करता हूं कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विधिपूर्वक और राग-द्वेष से रहित होकर शासन करेंगे."

'बीजेपी जमीनी कार्यकर्ता को सीएम की कुर्सी...'
बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर बधाई संदेश भेजा. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि "डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनने की बधाई. बीजेपी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का इस शानदार चयन के लिए अभिनंदन, यही बीजेपी की विशेषता है. बीजेपी का एक जमीनी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचा देती है. सबको बहुत-बहुत बधाई. जय श्री महाकाल."

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?
राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय बधाई संदेश के जरिये नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव को नसीहत देने से नहीं चूके. उन्होंने एक्स पर पोस्ट संदेश में लिखा कि "मोहन यादव जी मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. उन्हें हमारी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. हमें उम्मीद है वे चुनाव में बीजेपी द्वारा किए हुए वादे पूरे करेंगे." दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में आगे लिका कि "हमें जनता ने एक बार फिर से विपक्ष का जिम्मा सौंपा है. हम निरंतर विशेष कर दलित आदिवासी किसान मजदूर गरीब और साथ में प्रदेश के हर नागरिक को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे."

ये भी पढ़ें:

Mohan Yadav: मोहन यादव के CM बनने से उज्जैन के मुस्लिम वर्ग में खुशी, लोकसभा चुनाव में बीजेपी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget