एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर CM मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'उन्हें दिल्ली के एक-एक...'

CM Mohan Yadav On Arvind Kejriwal Bail: सीएम मोहन यादव ने कहा अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगे हैं. ऐसे में उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने देश का दिल दुखाया है.

MP Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कथित शराब घोटाला नीति मामले में शुक्रवार (9 मई) को 39 दिन बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए हैं. ऐसे में अब सीएम केजरीवाल की जमानत पर राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बड़ा बयान दिया है. 

दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, "अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगे हैं. ऐसे में उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए और दिल्ली के एक-एक मतदाता से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने देश का दिल दुखाया है."

सीएम मोहन ने आगे कहा, "अरविंद केजरीवाल के जमानत पर बाहर आने से मध्य प्रदेश या देश की राजनीति और आने वाले समय में होने वाले मतदान पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. साथ ही अरविंद केजरीवाल को किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर करने की अनुमति नहीं है. इस प्रकार से उनका कार्यकाल वेंटिलेटर पर है."

'यूपी की हवा बीजेपी के पक्ष में है'
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में भी लोकसभा चुनाव के दौरान सक्रिय भूमिका निभाते हुए आम सभाओं को संबोधित किया. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और वो उसके कार्यकर्ता होने के नाते जहां भी पार्टी ने आदेश दिया, वहां प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह भी कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश की हवा बीजेपी के पक्ष में है.

'परिवार से ज्यादा पार्टी को समय दिया'
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कई बार उज्जैन आए मगर अपने घर नहीं जा पाए. वह सीधे अगले पड़ाव की ओर निकल गए, मगर शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे तो उन्होंने रोड शो के बाद रात्रि विश्राम उज्जैन में ही किया. जब उनसे पूछा गया कि लंबे अंतराल के बाद वो घर जा रहे हैं तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 42 साल से परिवार से ज्यादा पार्टी को वक्त दे रहे हैं और इस बात का संतोष है कि परिवार भी उन्हें कभी रोकता-टोकता नहीं है. पूरे परिवार का सहयोग मिलता है.

MP Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के लिए CM मोहन यादव के शहर में मुस्लिम मांग रहे वोट, कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget