एक्सप्लोरर

हाथियों की मौत पर गंभीर एमपी सरकार, देर रात बुलाई अपातकालीन बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

MP News:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकालीन बैठक में निर्देश दिए कि इस घटना के सभी पहलुओं की जानकारी लेने के लिए उच्च स्तरीय दल उमरिया रवाना हो. दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Bandhavgarh Tiger Reserve News: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में हाथियों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन में हैं. सीएम डॉ. यादव ने देर रात को आपातकालीन बैठक ली. बैठक में वन राज्य मंत्री के नेतृत्व में तीन सदस्य दल का गठन किया. दल को उमरिया जाने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जाए साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी.
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकालीन बैठक में निर्देश दिए कि इस घटना के सभी पहलुओं की जानकारी लेने के लिए उच्च स्तरीय दल उमरिया रवाना हो. सभी पहलुओं की जानकारी प्राप्त कर 24 घंटे में प्रतिवेदन दिया जाए. दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार वनों की रक्षा और वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति पूर्ण गंभीर है. 

हाथियों के पेट में मिला कोदो

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जैसा बताया गया है कि हाथियों की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम में हाथियों के पेट में बड़ी मात्रा में कोदो पाई गई है, जो सैंपल हाथियों के पेट से लिए गए हैं, उनकी वैज्ञानिक जांच की जाएगी. उसमें यह स्पष्ट होगा कि किसी तरह का जहरीला पदार्थ तो नहीं है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने में चार दिन की अवधि संभावित है. इसके पूर्व वरिष्ठ स्तर से घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त की जाए. वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल और राज्य वन बल प्रमुख पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव दल में शामिल रहेंगे.
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाएं फिर न हो, इसके लिए वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और सभी पक्ष सजग और संवेदनशील रहें. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उमरिया में हाथियों की मृत्यु की घटना में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने और उपचार एवं अन्य प्रबंधन में देरी की बात सिद्ध होने पर दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सीएम ने दिए ये निर्देश

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की संपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए उच्चस्तरीय दल उमरिया जाए.
  •  जांच की रिपोर्ट आने के पूर्व इस अवधि में घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जो कार्रवाई जारी है, उसमें विलंब न हो.
  • वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार और दो वरिष्ठ अधिकारी उमरिया जाएं.
  • उमरिया के दौरे की रिपोर्ट 24 घंटे में सौंपी जाए.
  • दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget