एक्सप्लोरर

अयोध्या और मथुरा का जिक्र कर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, 'डंके की चोट पर कहो कि...'

Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस बरसों तक भगवान राम के मंदिर में अड़ंगे लगाती रही है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज जब सरयू किनारे प्रभु श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, तो कांग्रेस रो रही है कि राम तो हमारे भी हैं.

सीएम मोहन यादव ने गुना में सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''मध्य प्रदेश में जहां- जहां भगवान कृष्ण के चरण पड़े हैं, चाहे वो उज्जैन का सांदीपनि आश्रम हो, या गरीब-अमीर की दोस्ती स्थान, जहां भगवान कृष्ण और सुदामा ने रात गुजारी वो नारायण धाम, एक-एक स्थान पर हम भगवान कृष्ण के तीर्थ बनाने वाले हैं.''

उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि अभी भी वक्त है आ जाओ, अभी मथुरा के अंदर गोपाल कृष्ण बुला रहे हैं. डंके की चोट पर कहो कि हां हम भगवान कृष्ण के लिए तैयार हैं.

'कांग्रेस वाले तो कभी भगवान का जयकारा लगाते नहीं'

उन्होंने आगे कहा, ''जब हम ये बात कहते हैं तो कांग्रेस के मित्र कहते हैं कि धर्म की बात क्यों करते हो? अब कोई इनसे पूछे कि धर्म की बात नहीं करें तो क्या अधर्म की बात करें? अधर्म की बात करनी चाहिए क्या?"

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, "इनको तो शर्म आती है, ये तो कभी भगवान का जयकारा लगाते ही नहीं है. बरसों तक भगवान राम के मंदिर में अड़ंगे लगाते रहे, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला कर दिया तो इस निर्णय के बाद 56 इंच के सीने वाले ने जाकर धूमधाम से अयोध्या में मंदिर का निर्माण कराया. जहां मां सरयुग के किनारा अयोध्या में भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं.'' 

'कांग्रेस कहे कि गोपाल कृष्ण के लिए तैयार हैं'

मुख्यमंत्री ने हमला बोलते हुए कहा, ''जब वहां जाकर धाम मुस्कुराने लगा तो कांग्रेस के लोग कहने लगे धाम तो हमारे भी हैं. हम भी राम की जय बोलते हैं. हां अब तो बोलोगे, तुम्हारी तो राम-राम हो ही गई है. अब तुम पीछे-पीछे आओगे." 

सीएम ने आगे कहा, "कोई बात नहीं अगर तुम्हारा मन अभी भी अच्छा हो तो आ जाओ सामने, अभी गोपाल कृष्ण बुला रहे हैं. मथुरा के अंदर यमुना जी का कृष्ण कन्हैया, सबकी आंखों का तारा, आओ मैदान में, डंके की चोट पर कांग्रेस कहे कि हां हम गोपाल कृष्ण के लिए तैयार हैं."

डॉ. मोहन यादव ने कहा, ''कांग्रेस के लोग अभी भी नहीं बोलेंगे. जब कोर्ट हो जाएगी, बाकी सब निपट जाएगा, फिर आएंगे कि हम तो तुम्हारे साथ थे. अरे बाबा देश आजाद हो गया 1947 में लेकिन भगवान राम का धाम मुस्कुराने के लिए सालों तक अगर किसी ने परेशानी खड़ी की तो वो कांग्रेस ने खड़ी करी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget