एक्सप्लोरर

MP: एमपी के सीएम ने पूछा- सावन में दर्शन और सवारी कैसी चल रही है? शिव भक्त बना पाएंगे विश्व रिकॉर्ड!

MP Latest News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दर्शन और सवारी से लोगों में अच्छे भाव और समरसता का बेहतर संदेश जाता है.

MP NEWS: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सावन के महीने में धार्मिक स्थलों पर चल रही व्यवस्थाओं को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से बातचीत की. उन्होंने सभी तरह की तैयारियों को बेहतर करने के निर्देश भी दिए. खासतौर पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों की व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से पूरी जानकारी हासिल की और उसमें सुधार करने को कहा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादौं मास 22 जुलाई से 2 सितम्बर तक मनाया जाएगा. इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की. 

उन्होंने अधिकारियों से पूछा गया कि दर्शन और सवारी व्यवस्था कैसी चल रही है? उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दर्शन और सवारी व्यवस्था को लेकर जानकारी दी. 

सवारी से जाता है समरसता का संदेश 

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सवारी से अच्छे भाव और समरसता का बेहतर संदेश जाता है. उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से आने वाले नृत्य और सांस्कृतिक दलों के ठहराने की व्यवस्थाओं में कमी न रहे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में सभी सवारियों की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं. 

उन्होंने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. इसके अलावा, मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन और सवारी व्यवस्था को और बेहतर करने को कहा. 

विश्व रिकार्ड बनाने का आह्वान 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की सवारी में बैंड, डमरू दल शामिल होकर विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए. उज्जैन में जिस प्रकार से भव्य रूप में भगवान महाकाल की सवारी निकलती है, वह निश्चित ही विश्व भर के शिव भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहती है. 

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब उज्जैन में स्थानीय जिला प्रशासन भगवान महाकाल की सवारी को और भी भव्य रूप देने में जुट गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget