एक्सप्लोरर

MP Cabinet Expansion: शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हो सकते हैं पुराने चेहरे, रेस में इन नेताओं के नाम

मध्यप्रदेश कैबिनेट का विस्तार गुजरात चुनाव परिणाम आने के बाद हो सकता है. शिवराज मंत्रिमंडल में खाली चल रहे चार पदों को भरा जाना है. कैबिनेट विस्तार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दखल की खबर है.

MP News: मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच कुछ पुराने चेहरों को भी जगह मिल सकती है. शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ पुराने चेहरों के नाम भी जुड़ सकते हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के हस्तक्षेप की खबरें सामने आ रही हैं. मंत्रिमंडल विस्तार के लिए गुजरात चुनाव परिणाम (Gujarat Election Results) आने का इंतजार किया जा रहा है. चुनाव परिणाम आने के बाद शिवराज कैबिनेट में नए मंत्रियों की ताजपोशी होगी. सूत्रों का कहना है कि संघ ने पुराने चेहरों को दरकिनार नहीं करने की सलाह दी है. फिलहाल शिवराज कैबिनेट में चार पद खाली चल रहे हैं.

कैबिनेट विस्तार में कैसे साधा जाएगा समीकरण?

कहा जा रहा है कि परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ पुराने चेहरों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है. हालांकि शिवराज सरकार के लिए बदलाव करना आसान नहीं होगा. सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से भी सलाह लेनी पड़ सकती है. मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत समीकरण के साथ-साथ नाराज चल रहे विधायकों को मनाने का काम भी किया जा सकता है. विधानसभा चुनाव के पहले मंत्रिमंडल विस्तार कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक तीर से कई निशाने साधना चाहते हैं.

कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्राह्मण जनप्रतिनिधि विधायक को मंत्री का एक पद दिया जा सकता है. संभावित नामों की सूची में रीवांचल से पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला का नाम ऊपर है. इंदौर से रमेश मेंदोला को भी मंत्री बनाया जा सकता है. फिलहाल इंदौर में उषा ठाकुर के अलावा तुलसीराम सिलावट भी शिवराज सरकार में मंत्री हैं. लेकिन कैलाश विजयवर्गीय गुट रमेश मेंदोला का नाम आगे कर सकता है.

Indore News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों को दिए कंप्यूटर और प्रोजेक्टर, कहा- 12 वीं पास करने के बाद मामा देगा फीस के पैसे

आदिवासियों के वोट बैंक पर सरकार की नजर

रीवा से पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला को मौका मिलने पर रमेश मेंदोला के नाम पर विचार नहीं होगा. शिवराज सरकार आदिवासी वोट बैंक पर भी फोकस कर रही है. आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है. लंबे समय से नाराज चल रहे विधायक अजय वैष्णव को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और पारस जैन भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं.

हालांकि उज्जैन संभाग से जैन समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे ओमप्रकाश सकलेचा भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं, इसलिए पूर्व मंत्री पारस जैन को मौका मिलने में थोड़ी मुश्किल जरूर सामने आ गई है. उज्जैन संभाग से देवास जिले को मंत्री पद मिल सकता है. विधायक गायत्री राजे और मनोज चौधरी में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है. इंदौर संभाग से इंदौर शहर मंत्री पद के लिए सुर्खियों में है. ग्वालियर, भोपाल, शहडोल, नर्मदापुरम, सागर संभाग को नए मंत्री मिलने की संभावना कम है. रीवा से राजेंद्र शुक्ला और जबलपुर से अजय विश्नोई का नाम कैबिनेट की सुर्खियों में है. 

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget