एक्सप्लोरर

MP Bypoll 2024: सीहोर के SP ने बुधनी का किया दौरा, पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश 

MP By Election 2024: सीहोर के एसपी दीपक शुक्ला ने 13 नवंबर को बुधनी उपचुनाव के मद्देनजर सुरक्षा उपायों का रविवार को जायजा लिया. उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स भी बुधनी में तैनात कर दिया गया है. 

MP Budhni By Election 2024: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए एक सप्ताह तक लगातार बड़ा अभियान चलाया जाएगा. सीहोर के एसपी ने रविवार को बुधनी उपचुनाव वाले क्षेत्र में पुलिस थाने, चौकी सहित एसडीओपी कार्यालय का निरीक्षण कर अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. साथ ही चुनाव आचार संहिता का हर हाल में पालन कराने स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश दिया. 

दरअसल, सीहोर एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि 13 नवंबर को बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इस बात को ध्यान में रखते हुए बुधनी अनुभाग के थानों पुलिस चौकियों और एसडीओपी कार्यालय का निरीक्षण किया. 

उन्होंने बताया कि रहेटी, सलकनपुर चौकी, शाहगंज और बुधनी एसडीओपी के कार्यालय का निरीक्षण करते हुए स्टाफ की उपलब्धता, अपराधों की स्थिति, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य चेकिंग प्वाइंट को लेकर मॉनिटरिंग की गई. इसके अलावा, अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए गए. उन्होंने कहा कि बुधनी में उपचुनाव होना है. इसके पहले पुलिस अधिकारियों को प्रतिबंधात्मक कारवाई बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं. सीहोर जिले में प्रतिबंधात्मक कारवाई बढ़ाने को लेकर एक सप्ताह तक लगातार अभियान चलाया जाएगा. 

पैरामिलिट्री फोर्स बुधनी में तैनात 

सीहोर एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स सीएपीएफ बुधनी पहुंच गया है. पैरामिलिट्री फोर्स का उपयोग संवेदनशील पोलिंग बूथ पर आवश्यक रूप से किया जाएगा. इसे लेकर भी रणनीति बना ली गई है.

363 में से 120 पोलिंग बूथ संवेदनशील

बुधनी उपचुनाव में 363 पोलिंग बूथ पर 13 नवंबर को मतदान होना है. इनमें से 120 पोलिंग बूथ संवेदनशील बताए जा रहे हैं. इन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. एसपी के मुताबिक सीएपीएफ का बल यहां पर आवश्यक रूप से लगाया जाएगा. इसके अलावा, यदि उपलब्धता में कमी होगी तो विशेष सशस्त्र बल के जवानों को तैनात किया जाएगा. यदि उनकी भी कमी देखने को मिली तो फिर जिला बल हथियारों के साथ संवेदनशील पोलिंग बूथ पर मौजूद रहेगा.

मध्य प्रदेश उपचुनाव में 'लाडली बहनों' के सहारे BJP और कांग्रेस, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget