एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश उपचुनाव में 'लाडली बहनों' के सहारे BJP और कांग्रेस, जानिए वजह

MP By Election 2024: MP के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस जीत के लिए 'लाडली बहना योजना' के वादे कर रहे हैं. बीजेपी 3000 रुपये भविष्य में देने का वादा कर रही है.

Budhni Assembly By Election 2024: मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही है. दोनों को भरोसा है कि लाडली बहनों का आशीर्वाद उन्हें जीत की ओर ले जाएगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लाडली बहन योजना के जरिए महिलाओं को 3000 रुपये तक भविष्य में देने का वादा कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस अभी से 3000 रुपये देने की मांग उठा रही है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा जीतने के बाद बुधनी विधानसभा सीट खाली हो गई थी. इसी तरह श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट रामनिवास रावत के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की वजह से खाली हो चुकी थी.  दोनों ही विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर मतदान होना है. इसके पहले "लाडली बहना योजना" दोनों ही पार्टियों के बीच राजनीति का बड़ा कारण बन गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लाडली बहनों को 3000 रुपये प्रति माह देने का मांग उठा रहे हैं.

'3000 रुपये दिए जाने की मांग वादा किया था'
उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहनों को 3000 रुपये दिए जाने की मांग वादा किया था. अभी सरकार केवल 1250 रुपये महीना ही दे रही है. उल्लेखनीय है कि लाडली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रहा है. यही योजना बीजेपी के लिए विधानसभा और लोकसभा के बाद अब उपचुनाव में सबसे मजबूत कड़ी बनी हुई है,.

लाडली बहनों से बीजेपी को काफी उम्मीद है
विजयपुर में बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादवगोवर्धन पूजा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बार फिर मंच से विजयपुर में यह ऐलान किया है कि लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को धीरे-धीरे 3000 रुपये प्रति माह तक दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि विजयपुर में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. 51,838 महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है. इस बयान का मतलब साफ है कि उपचुनाव में भी लाडली बहनों से बीजेपी को काफी उम्मीद है. 

बुधनी में शिवराज और विजयपुर में मोहन की शाख दाव परसीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर आजादी के बाद से सबसे अधिक बार चुनाव लड़कर शिवराज सिंह चौहान ने ही प्रतिनिधित्व किया है. बुधनी को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. इस बार कांग्रेस ने स्थानीय नेता पूर्व विधायक राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा है. बुधनी में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की शाख दाव पर है, जबकि विजयपुर में कांग्रेस की सीट को बीजेपी अपने खाते में लाना चाहती है. यहां पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव खुद एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: डिंडोरी में स्वास्थ्य विभाग का अमानवीय चेहरा! मृतक की प्रेग्नेंट पत्नी से साफ कराया बेड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget