एक्सप्लोरर

MP By-Poll 2021 Results: मध्य प्रदेश उपचुनाव का फाइनल रिजल्ट, जानें बीजेपी और कांग्रेस की हार-जीत का आंकड़ा

MP By-Poll 2021 Results: मध्य प्रदेश की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ गए. इन चारों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य रूप से मुकाबला देखने को मिला.

MP By-Poll 2021 Results: मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे सामने आ गए हैं. इन चारों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य रूप से मुकाबला देखने को मिला. इन चार सीटों के लिए कुल 48 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. राज्य में उपचुनाव के तहत 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था. जीते हुए उम्मीदवार जीत का जश्न मनाते देखे जा रहे हैं. 

रैगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस की वापसी

सतना (Satna) की रैगांव विधानसभा सीट पर लम्बे समय से वनवास काट रही कांग्रेस की वापसी हो गई है. कांग्रेस की कल्पना वर्मा लगभग 12 हजार वोटों से जीत गई हैं. खास बात ये है कि कांग्रेस ने ये सीट बीजेपी (BJP) से जीती है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस (Congress) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन अंततः जीत कांग्रेस के पाले में गई. 

जोबट विधानसभा सीट से जीते बीजेपी प्रत्याशी 

जोबट विधानसभा सीट पर बीजेपी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई. यहां हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुलोचना रावत 6080 वोटों से विजेता घोषित की गईं हैं. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई इस सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की. खास बात ये है कि बीजेपी ने कांग्रेस से ये सीट छीन ली है. इससे पहले ये सीट कांग्रेस के हाथ में थी.

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर भी बीजेपी की जीत

पृथ्वीपुर विधानसभा (Prithvipur Assembly Seat) पर बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर शिशुपाल सिंह यादव (Shishupal Singh Yadav) ने कांग्रेस (Congress) के गढ़ में सेंध लगा दी है. उन्होंने 15687 वोटों से जीत हासिल की है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर सके. शिशुपाल सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नितेंद्र सिंह को भारी मतों से हरा दिया है.

खंडवा लोकसभा सीट पर बीजेपी का परचम 

मध्य प्रदेश के खंडवा में बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल ने चुनाव जीत लिया है. उन्होंने 81 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेसी प्रत्याशी को हरा दिया है. इसके साथ ही तीन में से दो विधानसभा सीट भी बीजेपी के खाते में गया है.  बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई इस सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की. खास बात ये है कि बीजेपी ने कांग्रेस से ये सीट छीन ली है. इससे पहले ये सीट कांग्रेस के हाथ में थी. 

ये भी पढ़ें :-

MP News: इंदौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शातिर चेन स्नैचर को किया गिरफ्तार

Crime News: खेत में शौच करने से रोकने पर जमकर चले लाठी-डंडे, रिटायर्ड फौजी समेत 3 लोग हुए घायल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget