एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शातिर चेन स्नैचर को किया गिरफ्तार

इंदौर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ अलग- अलग नम्बर प्लेट यूज करने वाले एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से करीब 5 लाख रुपये की कीमत की 8 चेन जब्त की है.

Madhya Pradesh News: स्वच्छता के पैमाने पर चार दफा से खरे उतर रहे मिनी मुंबई यानी देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब चोरों ने भी हाथ सफाई बताना शुरू कर दी है, जिसका खुलासा इंदौर पुलिस ने किया है. दरअसल, कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक शातिर चेन लुटेरे की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी, जिसके चेन चुराने का अंदाज भी निराला था. चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी लूट की वारदातों को अलग अंदाज में अंजाम देता था. वो इतना चालाक है कि उसने अब तक जिन वारदातों को अंजाम दिया उसमे किसी भी महिला या युवती को ये पता नहीं चलने दिया कि उनके गले से चेन झपट ली गई है. लेकिन कहते हैं ना कि किसी भी अपराध और उससे जुड़े अपराधी की करतूत एक ना एक दिन पुलिस के सामने आ ही जाती है.

ऐसा ही सबकुछ इंदौर पुलिस के ताजा खुलासे में सामने आया है. पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ अलग-अलग नम्बर प्लेट यूज करने वाले एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से करीब 5 लाख रुपये की कीमत की 8 चेन जब्त की है. इंदौर के पूर्वी क्षेत्र के एसपी आशुतोष बाग़री ने मंगलवार को बताया कि कनाडिया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला, अपनी महिला मित्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से निकली ही थी कि एक युवक ने मेन रोड़ पर आते ही पहले तो महिला की रेकी की और बाद में चालाकी से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया.

सीसीटीवी में भी कैद हुई पूरी घटना 

चेन स्नैचिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई. वही महिला ने तुरंत पुलिस को शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने महज 10 घंटों के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूटी गई चेन की वारदातें कबूली है. बता दें कि पुलिस ने लूटी गई सभी चेन बरामद कर ली है जिनकी कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है. एक दिन पहले ही इंदौर पुलिस ने पूर्वी क्षेत्र में 5 चेन लुटेरों को पकड़ा था जिनके पास से 8 लाख रुपये मूल्य की 16 चेन बरामद की थी और अब पुलिस ने कनाड़िया थाना क्षेत्र के शातिर चेन लुटेरे को पकड़कर उसे बेचैन कर दिया है. 

ये भी पढ़ें:

Ayodhya Deepotsav 2021: रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी, 5वें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए इस बार जलेंगे 9 लाख से ज्यादा दिये  

UP Election 2022: डिप्टी सीएम पर राजभर का तंज, 'उप माने चुप, केशव कुछ बोलेंगे तो जीभ काट लेगी BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget