एक्सप्लोरर

बुधनी-विजयपुर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से, BJP-कांग्रेस ने अभी नहीं उतारे प्रत्याशी

MP Bye Election: बुधनी-विजयपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 25 अक्टूबर तक चलने वाली है. वहीं बीजेपी-कांग्रेस की तरफ से अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है.

MP By-Election 2024: मध्य प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों (बुधनी -विजयपुर) में होने जा रहे उपचुनाव का श्रीगणेश शुक्रवार (18 अक्टूब) से शुरू हो गया है. चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी. इधर दोनों ही सीटों पर प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. 

चुनाव आयोग द्वारा विजयपुर और बुधनी सीट के उपचुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई. 25 अक्टूबर को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख है, जबकि 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं. 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को रिजल्ट आएंगे. 

शिवराज के हटने से आसान नहीं राह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से लगातार 5 बार विधायक रहे, जबकि एक बार वह पहले भी इस सीट से विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. सीएम रहते हुए यहां चुनाव लड़ने पर बीजेपी इस सीट को काफी आसान मानती चली आई है. प्रत्याशी रहते हुए शिवराज सिंह चौहान प्रचार करने भी नहीं जाते थे और रिकार्ड जीत दर्ज करते थे, लेकिन अब शिवराज सिंह चौहान के हटने के बाद हो रहा उपचुनाव बड़ा रोचक होने की उम्मीद है. इसी के चलते कांग्रेस भी यहां ऐड़ी चोंटी का जोर लगाने पर तुली है. 

कांग्रेस के पास 4 तो बीजेपी के पास 6 दावेदार
बीजेपी व कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन में जुटी हुई है. कांग्रेस की ओर से अरुण यादव, सज्जन सिंह व शैलेन्द्र पटेल पर उम्मीदवार के चयन की जिम्मेदारी है. बताया जा रहा है इस टीम ने चार नाम की पैनल बनाई है, जिसमें राजकुमार पटेल, महेश राजपूत, अजय पटेल और विक्रम मस्ताल शामिल हैं. इधर बीजेपी के पास आधा दर्जन नामों की पैनल है, जिसमें कार्तिकेय सिंह चौहान, पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी  का नाम चर्चाओं में बना हुआ है. 

2 लाख 76 मतदाता चुनेंगे बुधनी का विधायक
बुधनी विधानसभा में कुल 2 लाख 76 हजार 397 मतदाता है, जिनमें 1 लाख 43 हजार 111 पुरुष मतदाता और 1 लाख 33 हजार 280 महिला मतदाता तथा 6 अन्य मतदाता तथा 194 सर्विस मतदाता है, जबकि बुधनी विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव के लिए 363 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग होगी. 

यह भी पढ़ें: Orchha: खुशखबरी! ओरछा जल्द ही वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में होगा शामिल, UNESCO ने स्वीकारा डोजियर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget