एक्सप्लोरर

विजयपुर और बुधनी सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

MP Bypolls 2024: बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. दोनों सीटों पर पांच-पांच लाख से अधिक मतदाता है. यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

MP By-Election 2024: मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. हालांकि शुरुआत में 50 साल से ज्यादा की उम्र वाले मतदाता केन्द्र पर वोट डालने पहुंच रहे हैं. दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दोनों ही सीटों पर सवा पांच लाख से अधिक मतदाता हैं. 

बता दें विजयपुर-बुधनी विधानसभा सीट पर 18 अक्टूबर से नामांकन जमा करने की शुरुआत हुई थी. 25 अक्टूबर नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख थी, जबकि 30 अक्टूबर को नाम वापसी हुई. जबकि दोनों ही सीटों पर आज मतदान हो रहा है, वहीं परिणाम 23 नवंबर को आएंगे. 

दोनों ही विधानसभा सीट वीआईपी सीट मानी जा रही है. दरअसल, विजयपुर में बीजेपी से वन मंत्री रामनिवास रावत मैदान में है, जबकि कांग्रेस से मुकेश मल्होत्रा. इधर बुधनी सीट पर बीजेपी ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को, वहीं अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं.

सुबह पांच बजे से शुरू हुई प्रक्रिया
दोनों ही विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए एक दिन पहले मंगलवार को ही मतदान कर्मी पहुंच गए थे. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कर्मी केन्द्रों पर पहुंचे, जबकि आज सुबह 5 बजे से कर्मचारियों द्वारा मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई. सबसे पहले ईवीएम की रिहर्सल हुई, वहीं सुबह 7 बजे से आम मतदाताओं ने वोट डालना शुरू किया. इन दोनों ही सीटों पर मतदान के लिए लगभग 2800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो शाम तक मतदान कराएंगे. 

दोनों सीटों पर सवा 5 लाख मतदाता
प्रदेश की बुधनी व विजयपुर विधानसभा सीट पर कुल 5 लाख 31 हजार 616 मतदाता अपने मतदाताधिकार का प्रयोग कर दो विधायक चुनेंगे. विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 327 मतदान केन्द्र हैं, जबकि बुधनी में 363. विजयपुर में कुल वोट 2 लाख 54 हजार 817 मतदाता है, वहीं बुधनी में 2 लाख 76 हजार 799 मतदाता.

विजयपुर में 1 लाख 33 हजार 581 पुरुष वोट हैं, जबकि बुधनी में 1 लाख 43 हजार 197. विजयपुर में 103 सर्विस वोट है, जबकि बुधनी में 195. विजयपुर में 2 ट्रांसजेंडर वोटर है, जबकि बुधनी में इनकी संख्या 0 है. विजयपुर में 1308 कर्मचारी चुनाव कराएंगे, जबकि बुधनी में 1452 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है.

यह भी पढ़ें: MP में हाई प्रोफाइल साइबर ठगी, जालसाज ने ऐसे लगाया मंत्री कृष्णा गौर के बेटे को लाखों का चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget