एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: अवैध रूप से गायों की ढुलाई करने वाले दो लोगों पर लगाया गया NSA, पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे

Burhanpur News: बुरहानपुर जिले में गायों की अवैध ढुलाई के आरोप में दो लोगों पर NSA लगाया गया है. दोनों पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कथित रूप से गायों की अवैध ढुलाई करने वाले दो लोगों पर कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

बुरहानपुर पुलिस की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि मथुरा (उत्तर प्रदेश) निवासी जाहिद कुरैशी और देवास (मध्य प्रदेश) निवासी सैफ अली पर संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर अवैध रूप से मवेशियों की ढुलाई करने के आरोप में रासुका (NSA) लगाया गया है. 

कहां से हुई गिरफ्तारी?

विज्ञप्ति में बताया गया कि सार्वजनिक शांति और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दोनों पर रासुका लगाया गया है. दोनों वर्तमान में राज्य के खंडवा शहर की जेल में बंद हैं. बुरहानपुर जिला मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 23 अक्टूबर को कुरैशी और अली को बुरहानपुर के गणपति नाका क्षेत्र से एक ट्रक में 33 मवेशियों को वध के लिए ले जाते समय पकड़ा गया था.

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 हाथियों की मौत, 9 गंभीर, धान की फसल खाने से तबीयत बिगड़ने की आशंका

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
2021 और 2022 में इसी अपराध के लिए बुरहानपुर में पकड़े गए कुरैशी पर मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2024 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

एक आरोपी दर्ज हैं कई मुकदमे

कुरैशी पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई जगहों पर गायों को अवैध रूप से महाराष्ट्र ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि अली पर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में गायों के अवैध परिवहन के छह मामले भी दर्ज हैं. इस बीच दोनों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: दिवाली पर धर्म की सियासत, बजरंग दल के बाद अब संस्कृति बचाओ मंच ने लगाए पोस्टर-बैनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget