एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल जारी, 5 हजार स्टूडेंट फिर देंगे परीक्षा, जानें डिटेल

MP Board Supplementary Exam 2024: मध्य प्रदेश में दसवीं-बारहवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 8 से 20 तारीख के बीच परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा.

MP Supplementary Board Exams: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (BSE) ने मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं (Supplementary Examination) का शेड्यूल जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं जून माह में 8 से 20 तारीख के बीच होंगी. माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर टाइम-टेबल अपलोड कर दिया गया है.

8 जून को होगी 12वीं की परीक्षा
बता दें कि एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब इन दोनों कक्षाओं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है. 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएगी. ये परीक्षाएं सुबह 8 से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी. 12वीं के सभी विषयों की परीक्षा 8 जून को आयोजित होगी. वहीं,10वीं की परीक्षा 10 से 20 जून 2024 तक होगी. इसके लिए भी पेपर ठीक वार्षिक परीक्षा जैसे पैटर्न पर आएंगे.

दोनों कक्षाओं के 5 हजार छात्र देंगे परीक्षा
इस बार जबलपुर जिले में इन दोनों कक्षाओं के तकरीबन 5 हजार छात्र शामिल होंगे. खास बात यह है कि पिछले पांच सालों में इन दोनों कक्षाओं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में तकरीबन 33 फीसदी परीक्षार्थी फेल हो रहे हैं. हालांकि, फेल होने वाले परीक्षार्थियों के पास बाद में ओपन स्कूल के एग्जाम का भी ऑप्शन होता है.पूरक परीक्षा में दसवीं के 2,841 तथा बारहवीं के 1,848 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

जबलपुर जिले का अच्छा नहीं रहा परीक्षा परिणाम
दरअसल,जबलपुर जिले में बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस बार बेहतर नहीं रहा है.10वीं की परीक्षा में 7,363 फेल हो गए हैं,जबकि 12वीं में फेल होने वाले छात्रों का आंकड़ा 2,876 रहा.

कैसे होती है पेपर सेटिंग?
• बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की सभी तरह की परीक्षा के पेपर सेटिंग केवल एक ही बार होती है.
• मुख्य परीक्षा के लिए संबंधित विषय के पेपर के चार-पांच सेट तैयार किए जाते हैं. इनमें से एक सेट का उपयोग मुख्य परीक्षा के लिए होता है.
• इसके बाद जो सेट मुख्य परीक्षा में उपयोग नहीं होते उनमें से एक सेट का उपयोग सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए किया जाता है.
• मंडल की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारी पूर्व से होती है. मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अलग से सप्लीमेंट्री के लिए पेपर नहीं बनाया जाता है.
• परीक्षा की गोपनीयता के लिए वही सिस्टम अपनाया जाएगा, जैसा वार्षिक परीक्षा में था.

यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Elections LIVE: एमपी में 11 बजे तक करीब 32 फीसदी से ज्यादा मतदान, कैलाश विजयवर्गीय ने भी डाला वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीधी के पटवारी सस्पेंड, बुजुर्ग की पीठ पर चढ़कर पार की थी नदी
सीधी के पटवारी सस्पेंड, बुजुर्ग की पीठ पर चढ़कर पार की थी नदी
'दोषी नहीं बख्शे जाएंगे', जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त
'दोषी नहीं बख्शे जाएंगे', जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त
कटनी: वाटर टैक्स वसूली के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी
कटनी: वाटर टैक्स वसूली के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी
इंदौर: अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, एडिशनल DCP को दिया धक्का
इंदौर: अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, एडिशनल DCP को दिया धक्का

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget