एक्सप्लोरर

MP Board Exam 2022: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, अगर कोरोना से संक्रमित हो गए तो...

MP Board Exam News: स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने एलान किया है कि कोरोना से संक्रमित होनेवाले छात्रों के लिए अलग पॉलिसी बनाई जा रही है.

MP Board Exam: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल (MPBSE) की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं. कोविड से संक्रमित छात्रों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने नई योजना बनाई है. योजना का दुरुपयोग ना हो इसके लिए ऐन मौके पर अनाउंस किया जाएगा. दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेंगी जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को खत्म होंगी. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरी कर ली है. इन सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है.

बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्रों के लिए खबर

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने एलान किया है कि कोरोना से संक्रमित होनेवाले छात्रों के लिए अलग पॉलिसी बनाई जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों का भविष्य किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा. महामारी के दौर में शिवराज सरकार छात्र हित में फैसला लेने जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि योजना के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़ी मॉनिटरिंग भी की जाएगी और जल्द नई योजना का ऐलान कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्षीय छात्रों को वैक्सीन लगने की वजह से कोरोना पर कंट्रोल काफी हद तक हो गया है. इसके बावजूद सरकार छात्र हित में लगातार फैसले ले रही है. 

दो योजनाओं पर किया जा रहा है विचार

स्कूल शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि छात्रों को पूरक परीक्षा के साथ अवसर देने पर विचार किया जा रहा है. दूसरा विचार ये भी है कि संक्रमित छात्रों को अलग से एक मौका देकर परीक्षा आयोजित की जाएगी. दोनों ही कार्य योजनाओं को तैयार कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पेश कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद योजना का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा. उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव पहले ही स्पष्ट रूप से निर्देश जारी कर चुके हैं कि अगर महाविद्यालय में पढ़नेवाला कोई भी छात्र कोरोना की वजह से परीक्षा नहीं दे पाता है तो उसे एक अवसर और दिया जाएगा. इसके बाद अब स्कूल शिक्षा मंत्री ने भी छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई योजना का एलान कर दिया है. हालांकि अभी संक्रमित छात्रों के लिए कौन सी पॉलिसी बनाई गई है? इस बारे में स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा रहा है. 

Punjab की रैली में PM Modi का AAP और Congress पर बड़ा हमला, कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी किया जिक्र

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर को मारी गोली, सबके सामने कुछ ऐसे हुए फरार

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget