एक्सप्लोरर

Punjab की रैली में PM Modi का AAP और Congress पर बड़ा हमला, कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी किया जिक्र

Punjab Election 2022: पीएम मोदी (PM Modi) ने पंजाब चुनाव के लिए पहली रैली में कहा कि पिछले चुनाव में जिन लोगों ने नशे के संबंध में भांति-भांति के भाषण किए और चुनाव खत्म होते ही खो गए.''

PM Modi Rally In Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया. इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) रही. साथ ही उन्होंने अपनी उपलब्धियों को जिक्र किया. पीएम मोदी (PM Modi) ने पंजाब चुनाव में हाथ आजमा रही अरविंद केजरीवाल की AAP पर निशाना साधते हुए कहा, ''नशे की जिस समस्या ने आपको और आपके परिवार को परेशान कर रखा है. आप लोग जिससे पंजाब को दूर रखना चाहते हैं. पिछले चुनाव में जिन लोगों ने नशे के संबंध में भांति-भांति के भाषण किए और चुनाव खत्म होते ही खो गए.''

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''उन्होंने (AAP) आपकी तो मदद नहीं की. उल्टा इस कमी को दिल्ली के नौजवानों तक पहुंचा दिया. वो लोग आज फिर वहां (पंजाब) में पहुंचे हैं. वो लोग मीठी-मीठी बातें करके वोट मांग रहे हैं. ऐसे लोगों से पंजाब के लोगों को सतर्क रहना है. पंजाब को झूठे वायदे नहीं चाहिए.

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ''पंजाब को आज हर स्तर पर आधुनिकता की जरूरत है. ये काम कांग्रेस के बस का नहीं है. जिन्होंने दिल्ली को झुग्गी झोपड़ी में बदलने का बीड़ा उठाया है, उनका तो बिल्कुल नहीं है.'' 

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आपने देखा है कि कैसे कांग्रेस अपने कैप्टन साहब के अपमान में ही ऊर्जा लगाती रही. ऐसे में पंजाब के सामने अगर कोई मजबूत विकल्प है तो वो है बीजेपी-एनडीए. पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब की खेती ने भारत को हमेशा ताकत दी है. लेकिन जो दल बरसों तक पंजाब की सत्ता में रहे, उन्होंने पंजाब के किसानों को क्या दिया? पंजाब के किसान को कर्ज से, बंजर होती जमीन से, कैंसर देने वाले पीने के पानी से मुक्ति देने का इन दलों के पास कोई रोडमैप ही नहीं हैं.

पीएम (PM Modi) ने कहा, ''आज एक तरफ भाजपा और एनडीए है जिसका लक्ष्य है नवा पंजाब. इतिहास गवाह है कि पंजाब की मजबूती देश को मजबूत करती रही है.'' उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमेशा सिख परंपरा के विरोध में नजर आएंगे, भाजपा हमेशा सिख परंपरा के साथ खड़ी रही. कुछ लोगों के लिए पंजाब सिर्फ सत्ता का साधन रहा है, हमारे लिए गुरु परंपरा का, पंजाबियों की सेवा और सत्कार का माध्यम है.

Punjab की रैली में PM Modi का AAP और Congress पर बड़ा हमला, कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी किया जिक्र

बता दें कि बीजेपी पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढ़ींडसा की पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. 

पीएम मोदी (PM Modi) ने लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब संसदीय क्षेत्रों में पड़ने वाले 18 विधानसभा सीटों के लोगों को संबोधित किया. बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi) ने पांच जनवरी को पंजाब का दौरा किया था लेकिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और एक रैली को संबोधित किये बगैर उन्हें (नयी दिल्ली) लौटना पड़ा था. दरअसल, फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग अवरूद्ध किये जाने के चलते एक फ्लाईओवर पर उनका काफिला फंस गया था. इसको लेकर काफी विवाद हुआ था.

UP Assembly Election 2022: किसी ने मुफ्त बिजली, किसी ने किया नौकरियों का वादा...बीजेपी-सपा के 'संकल्प' और 'वचन' की खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget