एक्सप्लोरर

MP Politics: 'ये देश हमलावरों का नहीं हो सकता, महमूद मदनी भूल रहे हैं कि...', BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा हमला

MP Politics News: मौलाना महमूद मदनी के बयान पर मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विष्णु दत्त शर्मा ने मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और पीएम मोदी (PM Modi) को देशभक्त बताया.

VD Sharma on Maulana Mehboob Madani: जमीयत उलेमा-ए-हिंद (Jamiat Ulema-e-Hind) के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी (Maulana Mahmood Madani) पर मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष (MP BJP Chief) विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) ने हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि महमूद मदनी भूल गए हैं कि भारत में रहते हैं, अरब देश या पाकिस्तान में नहीं. वीडी शर्मा ने आरएसएस प्रमुख (RSS Chief) मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और पीएम मोदी (PM Modi) को देशभक्त बताया. उन्होंने कहा कि मदनी जिन लोगों का जिक्र कर रहे हैं, उन्होंने भारत को लूटा है. भारत की संस्कृति और जमीन पर हमला किया है. इसलिए भारत आताताईओं और हमलावरों का नहीं हो सकता.

मौलाना महमूद मदनी के बयान पर BJP की कड़ी प्रतिक्रिया

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत दोनों 24 घंटे भारत और मातृभूमि की सेवा और विकास के लिए काम करते हैं. इसीलिए देश इन जैसे देशभक्तों का है, ना कि विदेशी हमलावरों का.

जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं. मदनी ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि भारत जितना मोदी और भागवत का है, उतना ही मदनी का भी है.

'मुस्लिमों के खिलाफ नफरत और उकसावे के मामले बढ़ रहे'

दिल्ली के रामलीला मैदान में मौलाना महमूद मदनी ने दावा किया कि मुस्लिमों के खिलाफ नफरत और उकसावे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बता दें कि जमीयत उलेमा ए हिंद का 34वां अधिवेशन चल रहा है. मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि समान नागरिक संहिता सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा नहीं है.

महमूद मदनी ने कहा कि हम केंद्र सरकार का ध्यान इस बात की ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि देश की अखंडता सुनिश्चित होनी चाहिए और देश की सकारात्मक छवि कैसे निर्मित की जाए, इसपर चर्चा होनी चाहिए. मौलाना महमूद मदनी के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. 

Jabalpur: रेलवे की सौदेबाजी से जबलपुर नगर निगम के फूले हाथ-पैर, जमीन लेने के बदले कर दी ये बड़ी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget