एक्सप्लोरर

MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया को लग सकता है बड़ा झटका, MP के मंत्रियों और BJP विधायकों पर भी लटकी तलवार!

MP Election 2023: गुजारत फॉर्मूले का डर बीजेपी विधायकों और मंत्रियों को सताने लगा है. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी के फॉर्मूला लागू करने पर बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा.

Gujarat Formula in MP BJP: आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी किसी भी कीमत पर सत्ता की वापसी चाहती है. पार्टी को सत्ता में लाने के लिए गुजरात फार्मूले पर भी विचार किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक गुजरात फार्मूला लागू होने पर 50 विधायकों और मंत्रियों का टिकट कट जाएगा. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायक और मंत्री भी शामिल हैं. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को एक साल से भी कम समय बचा है. बीजेपी सभी 230 सीटों के लिए मंथन कर रही है.

अंदरूनी सर्वे भी करवा लिया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने "अबकी बार 200 पार" का लक्ष्य रखा है. राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले ही कह चुके हैं कि बीजेपी गुजरात के फार्मूले पर चुनाव लड़ेगी. जानकारों का कहना है कि गुजरात फार्मूला मध्यप्रदेश में लागू होने पर बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे. वर्तमान में बीजेपी के पास 122 विधायक हैं. ऐसी स्थिति में लगभग 50 विधायकों और मंत्रियों का पत्ता साफ बो सकता है. 

50 विधायक और मंत्रियों के टिकट कटना तय

गुजरात में बीजेपी ने 40 फीसदी नए चेहरों को मैदान में उतारकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. मध्यप्रदेश में भी गुजरात की तर्ज पर 40 फीसदी नए उम्मीदवारों को मौका दिए जाने की पूरी संभावना है. पुराने चेहरों को हटाकर नए चेहरे मैदान में उतारे जाएंगे. बीजेपी के हारे हुए प्रत्याशियों को इस बार विधानसभा चुनाव का टिकट मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है.

मौजूदा मंत्री और विधायकों के टिकट भी काटे जाने की संभावना है. सबसे पहले 70 साल पार विधायकों के टिकट काटे जाएंगे. दूसरे नंबर पर तीन से चार बार के विधायकों को भी टिकट मिलना मुश्किल है. मंत्रियों का टिकट काटने में परफॉर्मेंस और उम्र को आधार आधार बनाया जा सकता है. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी लगेगा झटका!

गुजरात फार्मूले का झटका केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी लग सकता है. शिवराज सरकार में शामिल सिंधिया समर्थक मंत्रियों का पत्ता साफ होगा. एक मंत्री का टिकट उम्र के आधार पर कटेगा. सर्वे में नाम नहीं आने वाले सिंधिया समर्थक आधा दर्जन विधायक और मंत्री शामिल हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया से राय मशवरा के बाद नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जा सकता है. वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा का मानना है कि इस बार सत्ता वापसी के लिए बीजेपी गुजरात की तर्ज पर फार्मूला अपनाएगी.

मध्यप्रदेश में 40 फीसदी से ज्यादा नए चेहरों को मौका दिया जाएगा. वंशवाद की परंपरा को भी खत्म करने की कोशिश की जाएगी. विधायकों और मंत्रियों के परिवार से बाहर नए चेहरों को मौका देकर बड़ा संदेश दिया जाएगा. कीर्ति राणा के मुताबिक विधानसभा चुनाव के 6 माह पहले नए चेहरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी देकर एंटी इनकंबेंसी खत्म करने की कोशिश की जा सकती है. वरिष्ठ पत्रकार संदीप वत्स का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. उनका मानना है कि नए लोगों को मौका मिलना तय है.

Government Holiday In MP: मध्य प्रदेश में साल 2023 में इन तारीखों पर होगी सरकारी छुट्टी, यहां देखें- पूरी लिस्ट

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget