एक्सप्लोरर

MP: बीजेपी ने शुरू की एमपी चुनाव की तैयारी, आज कटनी में मिलेंगे पार्टी के दिग्गज नेता 

MP News: एमपी में कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों को सियासी मात देने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कटनी बैठक में पार्टी के नेता रणनीति तैयार करने पर जोर देंगे। 

MP News: गुजरात, हिमाचल प्रदेश और एमसीडी चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद बीजेपी  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुट गई है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने की रणनीति बनाने मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता  शनिवार को कटनी में एक-दूसरे से मुखातिब होंगे. दरअसल, कटनी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश कार्यसमिति बैठक हो रही है. कटनी के निर्मल सत्य गार्डन में आयोजित 5 सत्रों की बैठक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. कहा जा रहा है कि बैठक में विंध्य इलाके में पार्टी के भीतर पनप रहे असंतोष पर विशेष चर्चा की जाएगी.

बैठक में शामिल होने कटनी पहुंचे दिग्गज नेता 
कटनी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश,राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द, केंद्रीय मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल के साथ सहित सम्पूर्ण कार्यकारणी मौजूद रहेगी. बीजेपी विधायक संजय पाठक के मुताबिक सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, विभाग के संयोजक, जिलों के अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी सहित करीब 220 पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे.

संगठन की मजबूती पर रहेगा जोर 
एमपी के कटनी में कार्यसमिति की बैठक के दौरान प्रदेश में संपन्न हुए पार्टी के कार्यक्रमों, सभी मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग एवं बिरसा मुंडा जयंती से टंट्या मामा बलिदान दिवस तक आयोजन व गौरव यात्रा की समीक्षा होगी. साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा होगी. इसमें विधानसभा स्तर पर संपन्न हो चुके ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा होगी. बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बताया कि 18 दिसंबर से नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा. प्रदेश के 38 जिलों में नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिसमें पांच विषयों पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

दिग्गज नेता दिल्ली प्रस्ताव पर करेंगे चर्चा 
बीजेपी एमपी के महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान एक उत्कृष्ठ बूथ प्रबंधन करने वाले संगठन के रूप में होती है. पार्टी का नेटवर्क बूथ स्तर तक फैला हुआ है.यह नेटवर्क और मजबूत हो, उसके लिए बूथ के पन्ना प्रभारी एवं पन्ना समिति गठन को लेकर एक दिवसीय बैठक में चर्चा होगी. साथ ही दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में तय हुए कार्यक्रमों को प्रदेश में आयोजित करने की रूपरेखा बनेगी. भाजपा के सभी पदाधिकारी लगातार प्रवास करते हैं. भारतीय जनता पार्टी ने संगठन एप के माध्यम से पदाधिकारियों के प्रवास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है.एक दिवसीय बैठक में पदाधिकारियों के प्रवास को लेकर भी चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें: MP News: महिला ने मंत्री को कहा बलात्कारी, फिर बयान से पलटी, अब कांग्रेस ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget