एक्सप्लोरर

Watch: BJP विधायक संजय पाठक के बेटे ने सरेआम तलवार से काटा जन्मदिन का केक, वीडियो हो रहा वायरल

Yash Pathak Sword Cake Video: मध्य प्रदेश बीजेपी विधायक के बेटे का सरेआम तलवार से केक काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बैकग्राउंड में ढोल नगाड़े की भी आवाज आ रही है.

MP Viral Video: मध्य प्रदेश बीजेपी विधायक संजय पाठक (MP BJP MLA Sanjay Pathak) के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक पुत्र दोस्तों के साथ तलवार से केक काटते हुए नजर आ रहा है. संजय पाठक कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से बीजेपी विधायक हैं. विधायक पुत्र यश पाठक (Yash Pathak) गुरुवार 2 मार्च को कटनी से नागपुर जा रहा था.

जबलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दोस्त और समर्थक जन्मदिन मनाने पहुंच गए. लक्जरी कार के बोनट पर केक सजाकर यश पाठक को माला पहनाई गई. जन्मदिन को शानदार बनाने के लिए ढोल की भी व्यवस्था की गई. बैकग्राउंड में ढोल की आवाज को सुना जा सकता है. एक समर्थक ने यश पाठक के हाथ में तलवार पकड़ा दी.

विधायक पुत्र ने तलवार से सरेआम काटा केट 

विधायक पुत्र ने जबलपुर-नागपुर हाईवे पर तलवार से केक काटा. जन्मदिन के जश्न का फेसबुक लाइव भी किया गया. केक को विधायक पुत्र ने खुद खाया और समर्थकों को भी खिलाया. नागपुर में फ्लाइट पकड़ने के लिए कम समय की दुहाई देते हुए यश पाठक आगे बढ़ गया. जाते-जाते उसने होली बाद कटनी यूथ फेस्टिवल में शामिल होने का समर्थकों को न्योता दिया. कटनी यूथ फेस्टिवल यश पाठक की तरफ से हर साल आयोजित किया जाता है.

बताया जाता है कि यश पाठक का जन्मदिन 5 मार्च को है. उसके समर्थक एक मार्च से ही जन्मदिन का जश्न मनाने लगते हैं. वायरल वीडियो पर पक्ष जानने के लिए पूर्व मंत्री संजय पाठक से संपर्क नहीं हो सका.

 

समर्थकों ने चार दिन पहले मनाया जन्मदिन 

विधायक संजय पाठक मध्य प्रदेश के सबसे रईस माने जाते हैं. उनके पास खुद का चार्टर प्लेन है. उनकी कटनी-जबलपुर सहित कई जिलों में आयरन, बॉक्साइट और मिनरल्स की माइंस है. उनका होटल और स्कूल का भी बड़ा कारोबार है. संजय पाठक की विदेशों में भी माइंस और संपत्तियां बताई जाती हैं. उनके पिता सत्येंद्र पाठक कभी दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री हुआ करते थे. संजय पाठक ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी.

बाद में उन्होंने पाला बदलते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया. पिछले दो बार से संजय पाठक बीजेपी के विधायक हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले कार्यकाल में मंत्री भी बनाया था. राजनीतिक दांवपेच के चक्कर में शिवराज का करीबी होने का भी फायदा नहीं मिला. संजय पाठक शिवराज मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने में नाकाम रहे. उनका विवादों से नाता जुड़ता रहा है.

MP Politics: कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के बयान पर CM शिवराज ने साधा निशाना, कहा- 'कांग्रेस के DNA में घुसा पेगासस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget