एक्सप्लोरर

MP: मऊगंज में हाई वोल्टेज ड्रामा! खुद की गिरफ्तारी के लिए थाने पहुंचे BJP विधायक, जानें- पूरा मामला

MP News: बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल मऊगंज के नईगढ़ी थाने पहुंचे और खुद को गिरफ्तार किए जाने की मांग पर अड़ गए. उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने उन्हें गिरफ्तारी की धमकी दी थी.

MP Latest News: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक प्रदीप पटेल (Pradeep Patel) गुरुवार (24 अप्रैल) को अचानक मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना पहुंच गए और उन्होंने खुद को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर सभी को चौंका दिया. विधायक पटेल का यह कदम पुलिस के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद सामने आया है.

विधायक ने आरोप लगाया है कि नईगढ़ी थाने के प्रभारी जगदीश ठाकुर ने उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी है. इसी के विरोध में वे थाने पहुंचे और अपनी गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए. 

क्या है मामला?

दरअसल प्रदीप पटेल ने थाने में एक आवेदन सौंपा, जिसमें उन्होंने लिखा, "मुझे सूचना मिली है कि आप मुझे गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं. कृपया बताएं कि मुझ पर कौन-कौन से आरोप लगाए जा रहे हैं और किन धाराओं में कार्रवाई हो रही है." आवेदन देने के बाद विधायक थाने के अंदर एक कुर्सी पर बैठ गए और उनके समर्थक भी वहां मौजूद रहे. उनका कहना था कि जब तक उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी जाती और मामला स्पष्ट नहीं होता, वे थाने से नहीं जाएंगे.

विधायक पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हाल ही में एक पत्रकार को पूछताछ के लिए मऊगंज समाहरणालय लाया गया था. उस समय पुलिसकर्मियों ने मुझसे कहा था कि अगली बारी मेरी है. इसी आशय को गंभीरता से लेते हुए मैंने थाने में आकर खुद को पुलिस के हवाले करने का निर्णय लिया."

थाने में ही रहूंगा जब तक सच्चाई सामने नहीं आती- प्रदीप पटेल

उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपना आवेदन दे दिया है. उम्मीद है कि उस पत्रकार की तरह मुझे भी जबरन बाहर नहीं निकाला जाएगा. मैं तब तक यहीं बैठा रहूंगा, जब तक इस पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आ जाती." इस घटना पर मऊगंज के पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. यह जिम्मेदारी पुलिस के एक अनुमंडल अधिकारी को सौंपी गई है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget