एक्सप्लोरर

MP: कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी पर विजय शाह ने दी सफाई, कांग्रेस बोली- मंत्री पद से हों बर्खास्त

Vijay Shah On Colonel Sofiya Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया.

BJP Minister Vijay Shah On Colonel Sofiya Qureshi: पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी करने के मामले कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की है. वहीं अपने बयान को लेकर विजय शाह ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया.

अपने बयान पर सफाई देते हुए विजय शाह ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री ने हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़ने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है, मेरे भाषण को अलग संदर्भ में ना देखें. अलग संदर्भ में देख रहे हैं तो मैं कहना चाहता हूं, मेरी बात उस संदर्भ में नहीं है. हमारी बहनों ने बहुत ताकत से सेना के साथ मिलकर बदला लिया है."

'विजय शाह को बर्खास्त करे बीजेपी'
वहीं विजय शाह के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा, "विजय शाह ने जो बयान कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ में दिया है बेहद आपत्तिजनक है, बदतमीजी और सांप्रदायिकता की पराकाष्ठा पर करने वाला है. आज भारतीय जनता पार्टी को आगे आकर विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए." 

'पहले पूर्व सीएम के परिवार पर की थी टिप्पणी'
उन्होंने आगे कहा, "विजय शाह ने इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के विषय में टिप्पणी की थी जिस पर पार्टी ने उनका इस्तीफा ले लिया था. आज देखना है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए एक पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार ज्यादा महत्वपूर्ण था सोफिया कुरैशी और उनके जैसे सेना के अधिकारी और फौजी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. हम इंतजार करेंगे कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह के बयान पर क्या फैसला लेती है. हम मंत्री विजय शाह को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग करते हैं.

विजय शाह ने क्या कहा था?
बता दें कि मंत्री विजय शाह ने कहा कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देते हुए कहा था, "जिन्होंने हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े थे, उन कटे-पिटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई. उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और पीएम मोदी ने उनकी बहन के जरिए उनकी ऐसी-तैसी करवा दी. पीएम मोदी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि अगर तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी. "

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget