एक्सप्लोरर

MP Politics: BJP विधायक नारायण त्रिपाठी के तेवर से संगठन नाराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिए ये संकेत

Narayan Tripathi Vidhya Party: विधायक नारायण त्रिपाठी विंध्य के लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि दो मई से मैहर में बाबा बागेश्वर की कथा होनी है. 15 तारीख से पहले विंध्य पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.

MP BJP News: बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) के बगावती तेवर और विंध्य में नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने के फैसले पर बीजेपी (BJP) संगठन नाराज हो गया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में संगठन से बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा. 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ये लोकतंत्र है और चुनावी साल है. सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. लेकिन, अगर हमारी पार्टी का कोई विधायक ऐसा करता है तो उस पर संगठन से बातचीत की जाएगी और संगठन का जो भी फैसला होगा, वही आगे निर्णायक होगा.

नई पार्टी बनाने का कर चुके हैं एलान
बता दें कि बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम विंध्य पार्टी रखा है. विधायक ने दावा किया है कि वे विंध्य की सभी 30 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे और साल 2024 में विंध्य की जनता को नया प्रदेश देंगे.

कभी सपा तो कभी रहे कांग्रेसी 
जानकारी हो कि विधायक नारायण त्रिपाठी की आस्था कभी एक पार्टी में नहीं रही है. विधायक नारायण त्रिपाठी साल 2003 में समाजवादी पार्टी के टिकट से विधायक बने थे. इसके बाद 2008 के चुनाव में सपा के टिकट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें बीजेपी प्रत्याशी के हाथों करारी हार मिली. इसके बाद नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस का दामन थामा और साल 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट मिला और वे चुनाव जीत गए.

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस से अजय सिंह राहुल को टिकट मिला तो वे फिर कांग्रेस के विरोधी हो गए. साल 2015 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और साल 2016 के विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की. इसके बाद साल 2018 के चुनाव में भी वे बीजेपी के टिकट से चुनाव जीते.
 
धीरेंद्र शास्त्री की कथा के बाद रजिस्ट्रेशन 
बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी विंध्य के लोगों को यह आश्वासन दे रहे हैं कि दो मई से मैहर में बाबा बागेश्वर महाराज की कथा होनी है. कथा सात मई तक चलेगी. विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि 15 तारीख से पहले विंध्य पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. विंध्य के लोग अब अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें : MP Elections 2023: क्या बीजेपी में CM की रेस में नहीं है ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम? दिग्विजय सिंह के दावे से उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget