एक्सप्लोरर

Pooja Dadu Suicide: मध्य प्रदेश में BJP नेता पूजा दादू ने की सुसाइड, पूर्व विधायक की बेटी ने फांसी लगाकर दी जान

Burhanpur News: बुरहानपुर खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने शनिवार की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पूजा दादू पूर्व विधायक राजेन्द्र दादू की बेटी थीं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर (Burhanpur) जिले की खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. पूजा के पिता राजेंद्र दादू नेपानगर विधानसभा से विधायक थे, जिनकी एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. इसके बाद पूजा दादू की बड़ी बहन मंजू दादू यहां से विधायक बनी थी. पूजा दाद आत्महत्या मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. 

दरअसल, बुरहानपुर खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने शनिवार की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने फंदे पर शव लटका हुआ देखा तो, तुरंत उतारकर बुरहानपुर के संजय नगर स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अध्यक्ष पूजा दादू पूर्व विधायक राजेन्द्र दादू की बेटी और मध्य प्रदेश विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मंजू दादू की बहन थीं.

मौत का कारण का नहीं चला पता

बता दें कि, 24 साल की पूजा दादू ने रात करीब 11 बजे फांसी लगाई. वे उस वक्त घर में अकेली थीं. रात करीब 1 बजे परिजन उन्हें बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित कई नेता मौके पर पहुंचे. फिलहाल मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

बीजेपी नेता ने की पुष्टि

बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पुष्टि करते हुए कहा कि, शनिवार रात करीब 12 बजे खकनार जनपद की अध्यक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है. आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है. पूजा दादू ने खंडवा और इंदौर से पढ़ाई की थी. उन्होंने फाइनेंस में बीबीए किया. इसके बाद राजनीति शास्त्र और समाजशास्त्र में एमए किया. बता दें कि, पूजा दादू के पिता राजेंद्र दादू नेपानगर से दो बार विधायक रहे. उनके निधन के बाद सीट खाली होने पर पूजा की बहन मंजू दादू विधायक बनी. पूजा के परिवार में मां, एक भाई और दो बहनें हैं.

पिछले साल बनी थीं खकनार जनपद अध्यक्ष
जुलाई 2022 में खकनार जनपद पंचायत सीट पर चुनाव जीतकर पूजा दादू अध्यक्ष बनी थीं. बीजेपी समर्थित पूजा को 16, कांग्रेस समर्थित राजेश सोलंकी को 9 वोट मिले थे. पूजा दिसंबर 2021 में वार्ड क्रमांक 13 मांजरीद से पहली बार चुनाव में खड़ी हुई थीं. तब वह निर्विरोध जनपद सदस्य भी निर्वाचित हुई थीं, लेकिन तब पंचायत चुनाव निरस्त हो गए थे.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में बसपा ने बनाया खास प्लान, इस पार्टी से किया गठबंधन, इतनी सीटों पर बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget