एक्सप्लोरर

ग्वालियर में हादसे में दो लोगों की मौत मामले में बीजेपी पार्षद का बेटा अरेस्ट, पुलिस को गुमराह करने का है आरोप

Gwalior News: ग्वालियर में बीजेपी पार्षद के बेटे हर्ष राय और उसके दोस्त को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हर्ष राय पर थार गाड़ी से मां-बेटी को कुचलने का आरोप है.

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक सड़क दुर्घटना में कथित संलिप्तता के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद के 27 वर्षीय बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पार्षद पुत्र ने पुलिस को गुमराह करने और थार कार को छिपाने का प्रयास भी किया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में मोतीझील के पास हुई थी. इस दौरान एक थार वाहन ने मां-बेटी को रास्ते में कुचल दिया था, जिसमें मां गोरा देवी (55) और उनकी बेटी गौरी कुशवाह (35) की मौत हो गई.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया लेकिन जब इस मामले की जांच की गई तो सामने आया कि हर्ष राय (27) ने उन्हें अपनी कार से टक्कर मारी थी.

उन्होंने कहा कि जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस को गुमराह करते हुए यह कहा कि उसका दोस्त यह वाहन ले गया था. इसके अलावा आरोपी ने वाहन भी छिपाने का प्रयास किया.

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे और साक्ष्य खोजे और उसके आधार पर हर्ष राय और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी हर्ष राय के पिता चंदन राय भी पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान में उसकी मां रेखा राय वार्ड क्रमांक चार की पार्षद हैं.

इसे भी पढ़ें: निर्मल चौधरी को जयपुर कोर्ट से मिली जमानत, गिरफ्तारी का कांग्रेस नेताओं ने किया था विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget