एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'हार की डर से बौखलाई बीजेपी', केंद्रीय मंत्रियों को टिकट देने पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

MP BJP Candidate List: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद मध्य प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने आधे दर्ज से अधिक मंत्री और सांसद को चुनावी मैदान में उतारा है.

MP BJP Candidate List 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करने के सियासत तेज हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए जीत का दावा कर रहे हैं. बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्री और सात सांसदों सहित कुल 39 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट देने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ये बीजेपी में घबराहट की निशानी है. 

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में घबरा गई है, इसलिए इनको टिकट देकर मैदान में उतारा है. उन्होंने कहा कि देखते रहिये देखते रहिये बीजेपी में कौन किसको निपटाता है. कांग्रेस की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि बीजेपी हार के डर से बौखला गई है, यही वजह है कि बड़े-बड़े नेताओं को टिकट देकर मध्य प्रदेश में एंट्री कराई जा रही है. विधानसभा चुनाव में मुद्दों का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि व्यापम घोटाला इस बार चुनावी मुद्दा होगा.

टिकाऊ माल को मिलेगा टिकट- दिग्विजय सिंह
पिछली बार कांग्रेस ने 20 से अधिक विधायकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर लिया था. दलबदलू प्रत्याशियों को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा, इस बार कांग्रेस का टिकट टिकाऊ माल को मिलेगा, इस बार बिकाऊ माल को कोई मौका नहीं मिलेगा. प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसी प्रधानमंत्री से इस तरह की भाषा सुनी है क्या? पीएम मोदी ने इतनी निचली स्तर पर जाकर बात करते हैं कि अफसोस होता है कि वह प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को गिराते हैं. 

बीजेपी की दूसरे लिस्ट में कद्दावर नेताओं को टिकट
बता दें, बीजेपी ने सोमवार (25 सितंबर) को 39 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट देने का एलान किया गया है. जिनमें केंद्र सरकार में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरो को बीजेपी ने दिमनी सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है, तो वहीं फग्गान सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट से और प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर से उम्मीदवार बनाया है. 

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय इसलिए नहीं लड़ना चाहते थे विधानसभा चुनाव, खुद बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget