एक्सप्लोरर

MP News: माफी मांगने आए जनप्रतिनिधि के ऊपर पटवारी ने जूता पहनकर रखा पैर, फोटो वायरल करने पर गिरी गाज

MP News: पटवारी ने जनप्रतिनिधि से नीचे झुककर मांफी मांगने के लिए कहा और तभी उनकी पीठ पर जूता समेत पैर रखकर उसकी फोटो खिंचाई और सोशल मीडिया पर खुद ही वायरल कर दी.

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में एक पटवारी ने अपने साथ अभद्रता होने पर माफी मांगने आए जनपद सदस्य के ऊपर जूता पहनकर पैर रखकर आशीर्वाद दिया और फोटो खींचकर सोसल मीडिया पर वायरल कर दी. जनप्रतिनिधि की इस तरह से बेइज्जत होने की घटना से हड़कंप मच गया. शिकायत होने और मामले के तूल पकड़ने पर पर कलेक्टर ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

ये है मामला
सागर जिले के बीना के भानगढ़ में गांधी जयंती पर ग्राम सभा थी, जिसमें पटवारी विनोद अहिरवार व जनपद सदस्य क्षमाधर पटेल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया. पटवारी ने शासकीय कार्य में बाधा डालने संबंधी शिकायत पुलिस से की. दोपहर में हुए विवाद के बाद शाम को पटवारी ने जनपद सदस्य को बुलाया और माफी मांगने को कहा. साथ ही आश्वस्त किया कि माफी मांगने पर वह पुलिस से शिकायत नहीं करेगा. इस पर जनपद सदस्य माफी मांगने को तैयार हो गया. जब वह पटवारी से माफी मांगने पहुंचे तो पटवारी ने उन्हें झुककर माफी मांगने को कहा, जैसे ही क्षमाधर पटैल माफी मांगने के लिए झुके, पटवारी ने उनकी पीठ पर अपना पैर रख दिया और उन्हें आशीर्वाद दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल किया फोटो

यही नहीं  पटवारी ने बाकायदा अपने इस बेहुदा कृत्य की फोटो खिंचाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जनप्रतिनिधि का अपमान करने के बाद भी पटवारी ने अपने वादे के अनुसार अपनी शिकायत वापस नहीं ली. जैसे ही पटैल को फोटो के वायरल होने की जानकारी लगी उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई. जैसे ही यह मामला कलेक्टर के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी को पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश देते हुए  पटवारी को निलंबित कर दिया.

कलेक्टर दीपक आर्य ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर पटवारी विनोद अहिरवार को सस्पेंड करते हुए अपने आदेश में कहा कि इस घटना से राजस्व विभाग की छवि धूमिल हुई है. किसी भी जनप्रतिनिधि का इस तरह से अपमान करना शासकीय कर्तव्यों में अशोभनीय आचरण है. पटवारी विनोद अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.

यह भी पढ़ें:

Khargone News: खरगोन में चार युवकों ने की बेजुबान कुत्ते की हत्या, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

MP Board की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का एलान, पढ़ें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget