एक्सप्लोरर

MP: कोरोना की आहट से बाजार में आया बड़ा बदलाव, नए वेरिएंट ने ऑटोमोबाइल बाजार में खलबली

MP: कोरोना महामाारी ने लोगों की सेहत पर ही नहीं आर्थिक हालात पर भी असर डाला है. ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े धर्मेंद्र सिंह बताते हैं कि कोरोना की वजह से ऑटोमोबाइल कारोबार की कमर टूट गई थी.

MP NEWS : कोरोना केवल स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि आर्थिक व्यवस्था पर भी बड़ा प्रहार करता है. कोरोना की आहट भर से बाजार में मंदी छा गई है. अब एक बार फिर आर्थिक मंदी का खामियाजा व्यापारियों को उठाना पड़ेगा. खासतौर पर रियल स्टेट, ऑटोमोबाइल, रेडीमेड गारमेंट्स पर इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है. 

कोरोना के नए वेरिएंट का देश में प्रवेश होने के बाद एक बार फिर इस बात का अंदेशा जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. वर्तमान में मध्य प्रदेश में ना के बराबर कोरोना पॉजिटिव मरीज मौजूद है. वर्तमान में एमपी में भले ही चार पॉजिटिव मरीजों की उपस्थिति हो मगर देश के बदल रहे परिदृश्य के चलते यहां की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है. कोविड-19 जब पीक था उस समय एमपी में आम और खास को अस्पतालों में बिस्तर तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे. इन अनुभवों को लेकर अभी भी लोग भयभीत है. 

रियल स्टेट

इस कारोबार से जुड़े कमल कौशल के मुताबिक कोरोना का असर तो सभी व्यापार पर पड़ता है फिर रियल स्टेट कौन सा अलग है. जो व्यापार जितना बड़ा है उस पर उतना ही अधिक फर्क पड़ता है. इसी हिसाब से रियल एस्टेट कारोबार पर काफी फर्क पड़ रहा है. अभी से बाजार में मंदी आ गई है. वर्तमान में 20 जनवरी तक कोई मुहूर्त नहीं होने की वजह से पहले ही रियल स्टेट कारोबार ठंडा था. इस पर कोरोना की दस्तक में लोगों के बीच खलबली मचा दी है. यदि कोरोना का आंकड़ा बढ़ता है तो निश्चित रूप से बुरा असर पड़ेगा. 

ऑटोमोबाइल

ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े धर्मेंद्र सिंह बताते हैं कि कोरोना की वजह से ऑटोमोबाइल कारोबार की कमर टूट गई थी. एक बार फिर कोरोना के नए वेरिएंट में ऑटोमोबाइल बाजार में खलबली मचा दी है. व्यापारियों ने नए आर्डर देना बंद कर दिए हैं, जबकि ग्राहकों का रुझान भी कम है. साल का अंतिम सप्ताह चल रहा है, वैसे भी लोग 2023 मॉडल की गाड़ियां खरीदने की इच्छा रखते हैं किन्तु यदि कोरोना का ग्राफ बढ़ता है तो निश्चित रूप से ऑटोमोबाइल बाजार को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा.

रेडीमेड गारमेंट्स

रेडीमेड के थोक व्यापारी मनीष चौधरी के मुताबिक वर्तमान समय में बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स का व्यापार प्रमुख रूप से प्रभावित हो रहा है. अभी मांगलिक कार्यों पर रोक लगी है. इसके बाद कोरोना वायरस भी आम लोगों को डरा रहा है. ऐसे समय में लोग सामान खरीदने के बजाय नगद राशि बचाकर रखने की जुगत में लग जाते हैं. अभी बाजार पर थोड़ा फर्क जरूर पड़ है मगर आने वाले दिनों में कोरोना के आंकड़े पर रेडीमेड बाजार की नजर है. 

MP Covid-19 Update: एमपी के इन शहरों पर बढ़ते खतरे के बीच शिवराज सरकार की नजर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget