एक्सप्लोरर

MP: लापरवाही को लेकर सख्त भोपाल संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आष्टा तहसीलदार-रीडर को किया निलंबित

MP News: भोपाल संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बुधवार को आष्टा एसडीएम और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर सख्त कदम उठाया.

Ashta Tehsildar Suspended: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार में शामिल राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के तीखे तेवरों का असर दिखना शुरू हो गया है. बुधवार (17 जनवरी) को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह जिले सीहोर की आष्टा तहसील के तहसीलदार और रीडर को निलंबित कर दिया गया. भोपाल संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी के कारण आष्टा के तहसीलदार और रीडर को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. 

बुधवार को भोपाल संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आष्टा एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण और पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही पाए जाने पर आष्टा तहसीलदार और रीडर के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है. उन्होंने आधार केन्द्र का भी निरीक्षण किया.

आष्टा तहसीलदार और रीडर निलंबित

संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलम्ब होने और नामांतरण बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य राजस्व न्यायालय के प्रकरण समय सीमा में निराकरण नहीं करने पर निलंबित करने के निर्देश दिए. उन्होंने राजस्व संबंधी रिकार्ड का विधिवत सधारण और व्यवस्थित नहीं करने पर तहसीलदार नीलम परसेंडिया तथा रीडर लखन सोलंकी को शासकीय कार्य में घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश दिए हैं.

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने एसडीएम आनंद राजावत को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण कराए और आमजन की शिकायतों और समस्याओं का भी जल्द निराकरण कराना सुनिश्चित करें. संभागायुक्त डॉ शर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील आने वाले आमजन को कोई परेशानी न हो. साथ ही उनकी शिकायतों और समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना जाए और शीघ्र समाधान किया जाए.

ये भी पढ़ें: MP Politics: उमा भारती ने क्यों दी नसीहत, कहा- 'मेरी बात ध्यान से सुना करो, ऐसा मत किया करो'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget